Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिससे कुत्ते घर बैठे अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे. यह डिवाइस एक गेंद जैसी दिखती है और इसका नाम डॉगफोन रखा गया है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2025 के अंकों की सूची जारी कर दी है. यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी और अंतिम परिणाम 10 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था.

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए JDU ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

सोशल मीडिया पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एक रील तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि नेहरू ने बहुत पहले ही देश में होने वाले कथित सांप्रदायिक फूट की भविष्यवाणी कर दी थी.

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उनके विचारों को आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणादायक बताया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों को जलाने की अनुमति दी है. कोर्ट ने पर्यावरण और परंपरा के बीच संतुलन बनाते हुए सीमित समय में पटाखों की इजाजत दी है.

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 में किशनगंज की बहादुरगंज सीट पर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

15 अक्टूबर, बुधवार को देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने 1456 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं. इनमें सचिवालय प्रशासन विभाग में चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग में चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल हैं.

राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार को एक निजी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हुए.पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित जनसेवक बताया.