Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


पटना के बहादुरपुर थाना इलाके में स्थित सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में कई फ्लैट जलकर खाक हो गए हैं और लाखों का नुकसान हो गया है.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन हाल फिलहाल में उनके बयान ने सियासी गलियारों में बवाल मचा रखा है. भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) के संवाददाता ने जब उनसे सवाल किया कि बिहार चुनाव में आप किसका साथ देंगे, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमलोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वो बीजेपी के साथ चले गए.

पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, इस हादसे में लगभग 8 लोगों की मौत हो गई है, यह हादसा दसुहा इलाके के सगरा गांव के पास हुआ है.

हैप्पी पासिया मानव तस्करी (Human Trafficking Routes) के जरिए साल 2021 में अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा था. वहीं से वो भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था. पासिया पहचान छुपाने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था.

सावन महीना हिंदू धर्म के लिए सबसे पावन महीना होता है. इस माह में खास करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है.

ज्यादातर लोगों के लिए आज के समय में पैसा ही सब कुछ है. उसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं. कोई ऑफिस में लगातार आठ घंटा बैठकर काम करते हैं तो कोई दिन-रात एक कर देते हैं. लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो बिना कुछ किए लाखों में कमा रहा है.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कभी भी राष्ट्रीय हितों की कीमत पर नहीं होंगे.

केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus)  के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने 425 लोगों को निगरानी में रखा है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि सबसे ज्यादा 228 लोग मलप्पुरम जिले में, 110 पलक्कड़ में और 87 कोझिकोड में निगरानी में हैं.

अदाणी गुप की ओर से पुरी के जगन्नाथ धाम में चलाई जा रही प्रसाद सेवा पर श्रद्धालुओं ने रविवार को कहा कि यहां मिल रहे भोजन की गुणवत्ता काफी शानदार है और हर दिन अलग-अलग प्रकार का भोजन दिया जा रहा है.

अमेरिका में दो दोस्तों के बीच दरार आने के बाद वहां राजनीति माहौल गर्मा गया है. इसका प्रमुख कारण है नई पार्टी बनाने का ऐलान. एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी 'अमेरिका पार्टी' बना लिया है. इस पार्टी मकसद अमेरिका के मौजूदा दो-दलीय सिस्टम को खत्म करना है.