Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
किस अभिनेता के जन्मदिन पर Karan Johar ने कहा ‘लॉर्ड ऑफ ब्लिंग’ ? सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी बधाई
6 जुलाई को बॉलीवुड के एक अभिनेता का 40वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने उन्हें खास अंदाज़ में सोशल मीडिया पर बधाई दी है. करण ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर उन्होंने रणवीर को 'लॉर्ड ऑफ ब्लिंग' कहा है.
मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे
वीर बालाजी पेपर मिल में सुबह तड़के विस्फोट हुआ था तेज धमाके के साथ मशीन का पार्ट बिखर गया, दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया, घटना के समय कंपनी का शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा यहां मौजूद था, जो चपेट में आ गया.
India-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर: अमेरिका ने दी हरी झंडी, ट्रंप की मंजूरी बाकी!
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने इस डील को हरी झंडी दे दी है. अब बस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है.
Gopal Murder Case: कौन थे बिजनेसमैन गोपाल खेमका…क्यों बनाई थी राजनीति से दूरी? जानिए मर्डर केस की पूरी स्टोरी
2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फैक्ट्री पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं. मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी
PNB-घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट: ED और CBI ने की थी निहाल के प्रत्यर्पण की अपील, ₹13,600 करोड़ के घोटाले का आरोप
निहाल मोदी की गिरफ्तारी अमेरिका में हुई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के प्रत्यर्पण की अपील पर ये गिरफ्तारी हुई है.
भारत बना दुनिया के सबसे समतामूलक देशों में से एक, विश्व बैंक की रिपोर्ट में उपलब्धि दर्ज
हाल ही में विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब दुनिया के सबसे समतामूलक यानी समानता वाले समाजों में शामिल हो गया है. गिनी सूचकांक के आधार पर भारत का स्कोर 25.5 है.
20 साल बाद एक मंच पर राज-उद्धव, राज ठाकरे बोले- ‘हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं, मराठी हमारी पहचान है’
राज ठाकरे ने दो टूक कहा कि हम हिंदी थोपने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे. मराठी हमारी पहचान है और कोई भी इसे कमजोर नहीं कर सकता है.
बिहार में बढ़ते अपराध पर सीएम नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
जमेशदपुर में अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग, जलकर सब कुछ खाक
जमेशपुर के मानगो सिमुलडांगा इलाके में अमूल दूध के गोदाम में आग लग गई, स्थानिय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने से ऐसा हुआ है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
संभल सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार के शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर कॉलेज में टकराने से 8 लोगों की मौत हो गई है.





