Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
आज है साल का सबसे खास मंगल, विष्णु पूजा से खुलेगी किस्मत, राशिफल में जानें उपाय
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: 26 मई 2026 को पुरुषोत्तम माह का पवित्र मंगलवार और ज्येष्ठ मास का चौथा बड़ा मंगल है. इस दिन भगवान विष्णु और हनुमानजी की पूजा, दान और मंत्रजप का विशेष महत्व है. जानें आज का राशिफल, उपाय, शुभ रंग, अंक और भाग्य प्रतिशत.
ज्येष्ठ मास की एकादशी और बुढ़वा मंगल 2026: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: ज्येष्ठ मास की एकादशी और बुढ़वा मंगल 26 मई 2026 को पड़ रहे हैं. इस दिन भगवान विष्णु और हनुमानजी की पूजा, व्रत, जप और दान का विशेष महत्व है. जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो ढेर
UP News: अलीगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी मारे गए और दो सिपाही घायल हुए. ये बदमाश कई दिनों से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से जेवरात लूट रहे थे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को ढेर कर दिया.
अस्पताल से राजनीति तक, अमरोहा दौरे पर बदले अंदाज में दिखे डिप्टी सीएम
UP News: अमरोहा दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल और गौशाला का निरीक्षण किया. इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
सिंगरौली में तोड़ी गई मंगल पांडे की प्रतिमा, गांव में आक्रोश की लहर
Mangal Pandey Statue Vandalism: सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र के बाघाडीह गांव में वीर क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बरगवां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
600 किलो प्याज बेचकर मिले सिर्फ 301 रुपये, जेब से क्यों देने पड़े हजारों रुपये? रुला देगी किसान की कहानी
Onion Price Crash: महाराष्ट्र के बीड जिले के किसान संतोष शिनगारे को प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से नुकसान हुआ. उन्होंने सोलापुर मंडी में 600 किलो प्याज बेचकर सिर्फ 301 रुपये पाए, जबकि ढुलाई और मजदूरी में 1082 रुपये अपनी जेब से देने पड़े.
क्या भारत दे रहा है BLA को समर्थन? फैक्ट चेक में खुला बड़ा राज
Fact Check: पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय नौसेना को लेकर झूठा दावा किया. पीआईबी फैक्ट चेक ने इन वायरल पोस्ट और वीडियो को पूरी तरह फर्जी और डीपफेक करार दिया.
पीएम मोदी ने प्रकृति और सूर्यदेव को किया नमन, हरियाली और खुशहाली की कामना की
Narendra Modi Nature Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति की कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा के आशीर्वाद को जीवन का आधार बताया. उन्होंने वैदिक मंत्रों का उल्लेख करते हुए कामना की कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे.
रास बिहारी बोस जयंती पर अमित शाह का नमन, आजाद हिंद फौज और गदर आंदोलन की याद
Rash Behari Bose Jayanti: गृह मंत्री अमित शाह ने महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बोस जी ने आजाद हिंद फौज और भारतीय स्वतंत्रता लीग का गठन कर स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी. गदर आंदोलन से विदेशों में भी आजादी की अलख जगाई.
जैसलमेर में शर्मनाक मंजर, डंपिंग यार्ड में 500+ गायों के सड़े शव मिले, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट
Dead Cows Jaisalmer: जैसलमेर की डंपिंग साइट पर 500 से ज्यादा मृत गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है. प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.





