Pooja Vashistha
"कहानी वहां से शुरू होती है, जहां खबरें खत्म हो जाती हैं!"
मैं हूं एक सतर्क पत्रकार और भावनाओं को शब्दों में ढालने वाली लेखिका — पत्रकारिता की दुनिया में 12 वर्षों से सक्रिय.
4 साल तक टीवी न्यूज़ की तेज़ रफ्तार रिपोर्टिंग और 8 साल डिजिटल मीडिया के विविध आयामों को छूते हुए, मैंने हर बीट को जिया है — राजनीति, समाज, अपराध, मनोरंजन और उससे आगे भी.
हर खबर के पीछे की परतें खंगालना, यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना, और ऐसा कंटेंट लिखना जो सिर्फ पढ़ा नहीं, महसूस किया जाए. मेरे लिए पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है — जहां हर शब्द ज़िम्मेदारी से उठता है और हर लाइन एक सोच को दिशा देती है. यहां पर आपको सिर्फ खबरें नहीं, उनके पीछे की सोच, सवाल और एक साफ़ नज़र मिलेगी.
तथ्यों की सच्चाई, भावनाओं की जुबान और लेखनी की धार — यही है मेरी पहचान.
भारत एक्सप्रेस
PM Modi का London में जोरदार स्वागत, भारत माता की जय से गूंजीं गलियां, प्रवासी भारतीयों का जोश हाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लंदन पहुंचे तो वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रवासी भारतीयों का जोश देखने लायक था. हाथों में तिरंगा लिए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे. हर तरफ उत्साह का माहौल था. प्रवासी भारतीयों ने तिरंगा लहराते हुए, पारंपरिक अंदाज़ में प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर, मुस्कराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया.
Ghaziabad में Fake Embassy की खुली पोल, शख्स करता था नकली राजदूत बन कर आमजन से ठगी
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. STF ने एक किराए के आलीशान बंगले में चल रहे फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया और मास्टरमाइंड हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया. 47 वर्षीय हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सेबोर्गा, पॉल्विया और लोडोनिया जैसे स्वघोषित माइक्रोनेशनों का राजदूत बताता था. यह माइक्रोनेशन असल में दुनिया के किसी भी देश द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं.
Ghaziabad में Fake Embassy की खुली पोल, शख्स करता था नकली राजदूत बन कर आमजन से ठगी
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. STF ने एक किराए के आलीशान बंगले में चल रहे फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया और मास्टरमाइंड हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया. 47 वर्षीय हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सेबोर्गा, पॉल्विया और लोडोनिया जैसे स्वघोषित माइक्रोनेशनों का राजदूत बताता था. यह माइक्रोनेशन असल में दुनिया के किसी भी देश द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं.
कांवड़ियों की सेवा में जुटे CO अनुज चौधरी! वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
कांवड़ यात्रा के दौरान एक पुलिस अधिकारी का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. CO अनुज चौधरी कांवड़ियों की सेवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनका ये वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. देखिए इस अधिकारी का यह नेक काम और जानिए कैसे वे एक मिसाल बन गए हैं.
Akhilesh Yadav ने लगाया Giriraj Singh को गले, दोनों के बीच खूब हुई हंसी-ठिठोली
उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में इस समय एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है. यह तस्वीर है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की, जो लोकसभा परिसर में आपस में गले मिलते और हंसते हुए नजर आए। यह दृश्य तब सामने आया जब संसद की कार्यवाही मंगलवार को स्थगित हो गई थी.
Nitish Kumar पर बुरे भड़के Tej Pratap Yadav, बोले ‘बिहार में लौटा महा जंगलराज’
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई. उन्होंने हाल ही में उठे SIR मुद्दे को गंभीर बताया और कहा कि राज्य में अब दोबारा 'महा जंगलराज' जैसी स्थिति बन गई है. तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे राज्य को ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और जनता डरी हुई है.
CBSE का नया नियम: सभी स्कूलों में लगेगा CCTV! बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला
बच्चों की सुरक्षा को लेकर CBSE ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है. अब सभी स्कूलों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम कैसे लागू होगा, और इससे बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? जानिए CBSE के इस नए नियम की पूरी डिटेल्स.
हिमाचल में अनोखी शादी: महिला ने रचाई दो भाइयों से शादी, देखें वीडियो!
हिमाचल प्रदेश में एक बेहद अनोखी शादी सामने आई है, जहां एक महिला ने एक ही समय में दो सगे भाइयों से शादी रचाई है. यह बहुपतित्व विवाह की एक दुर्लभ परंपरा है जो आज भी कुछ समुदायों में प्रचलित है. देखिए इस अनोखी शादी का वीडियो और जानिए इसके पीछे की कहानी.
Bihar में वोटर लिस्ट पर जबरदस्त हंगामा! काले कपड़ों में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
बिहार विधानसभा में वोटर लिस्ट को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. विपक्ष के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर आरोप लगाए. आखिर क्या है वोटर लिस्ट का ये विवाद, और विपक्ष क्यों इतना गुस्से में है?
CM Yogi ने किया कांवड़ियों का स्वागत, मेरठ में की पुष्पवर्षा, वीडियो देख भावुक हो जाएंगे आप
20 जुलाई को मेरठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की. इस दृश्य ने भक्तिभाव, प्रशासन और सम्मान का अद्भुत संगम पेश किया.





