Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pooja Vashistha


"कहानी वहां से शुरू होती है, जहां खबरें खत्म हो जाती हैं!" मैं हूं एक सतर्क पत्रकार और भावनाओं को शब्दों में ढालने वाली लेखिका — पत्रकारिता की दुनिया में 12 वर्षों से सक्रिय. 4 साल तक टीवी न्यूज़ की तेज़ रफ्तार रिपोर्टिंग और 8 साल डिजिटल मीडिया के विविध आयामों को छूते हुए, मैंने हर बीट को जिया है — राजनीति, समाज, अपराध, मनोरंजन और उससे आगे भी. हर खबर के पीछे की परतें खंगालना, यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना, और ऐसा कंटेंट लिखना जो सिर्फ पढ़ा नहीं, महसूस किया जाए. मेरे लिए पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है — जहां हर शब्द ज़िम्मेदारी से उठता है और हर लाइन एक सोच को दिशा देती है. यहां पर आपको सिर्फ खबरें नहीं, उनके पीछे की सोच, सवाल और एक साफ़ नज़र मिलेगी. तथ्यों की सच्चाई, भावनाओं की जुबान और लेखनी की धार — यही है मेरी पहचान.

भारत एक्सप्रेस


आज हम बात करेंगे एक बहुत ही गंभीर और ग्लोबल मुद्दे पर – ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) को बंद करने का फैसला किया है. इस फैसले का असर सिर्फ इज़राइल या ईरान पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. खासकर भारत जैसे देशों के लिए यह बड़ा चिंता का विषय बन सकता है.

सोशल मीडिया पर रविवार को अचानक एक खबर वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया है. कहा गया कि यह हमला ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के तहत किया गया, और अमेरिकी लड़ाकू विमान भारत की हवाई सीमा से गुजरे. सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले PIB Fact Check ने इस वायरल दावे को फर्जी बताया है.

मुस्लिम समुदाय ने शादी समारोह को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।अब अगर किसी शादी में डीजे, शोर-शराबा और नाच-गाना होगा, तो उस शादी में निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

कहते हैं कि प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता. ये कभी भी, किसी से भी और कहीं भी हो सकता है. लेकिन जब यह प्यार शादीशुदा रिश्तों की सीमाओं को पार करता है, तब इसका अंजाम बहुत भयानक और शर्मनाक भी हो सकता है. पूर्णिया में एक मुस्लिम युवक को शादीशुदा महिला से अफेयर रखना महंगा पड़ गया. ना सिर्फ उसे रंगे हाथों पकड़ा गया, बल्कि गांव वालों ने उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा.

International Yoga Day: भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी ITBP के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायक योग प्रदर्शन किया. यह कार्यक्रम 21 जून 2025 को, लेह जिले में स्थित पैंगोंग त्सो झील के किनारे आयोजित किया गया. यह कोई सामान्य जगह नहीं, बल्कि समुद्र तल से 14,100 से 14,200 फीट की ऊँचाई पर स्थित एक रणनीतिक स्थान है।

Goldi Brar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और खालिस्तान समर्थक गोल्डी बराड़ के बीच अब सबकुछ ठीक नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने खुद यह स्वीकार किया कि उसने लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग से दूरी बना ली है. उसने यह भी कहा कि अब उसका अनमोल बिश्नोई से कोई संबंध नहीं है.

G7 सम्मेलन में भारत की वैश्विक साख, पीएम मोदी की मुलाकातों और रणनीतिक साझेदारियों ने नेतृत्व भूमिका को मजबूत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तक कई विश्व नेताओं से खुलकर मुलाकातों ने इस बात को और मजबूत किया.

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन पर महाराष्ट्र में कथा के दौरान व्यासपीठ से कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त को लेकर अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर कायस्थ समाज में रोष व्याप्त है.