Pooja Vashistha
"कहानी वहां से शुरू होती है, जहां खबरें खत्म हो जाती हैं!"
मैं हूं एक सतर्क पत्रकार और भावनाओं को शब्दों में ढालने वाली लेखिका — पत्रकारिता की दुनिया में 12 वर्षों से सक्रिय.
4 साल तक टीवी न्यूज़ की तेज़ रफ्तार रिपोर्टिंग और 8 साल डिजिटल मीडिया के विविध आयामों को छूते हुए, मैंने हर बीट को जिया है — राजनीति, समाज, अपराध, मनोरंजन और उससे आगे भी.
हर खबर के पीछे की परतें खंगालना, यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना, और ऐसा कंटेंट लिखना जो सिर्फ पढ़ा नहीं, महसूस किया जाए. मेरे लिए पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है — जहां हर शब्द ज़िम्मेदारी से उठता है और हर लाइन एक सोच को दिशा देती है. यहां पर आपको सिर्फ खबरें नहीं, उनके पीछे की सोच, सवाल और एक साफ़ नज़र मिलेगी.
तथ्यों की सच्चाई, भावनाओं की जुबान और लेखनी की धार — यही है मेरी पहचान.
भारत एक्सप्रेस
Shiv Ji पर क्यों चढ़ाया जाता है जल, किसने किया था सबसे पहले अभिषेक
भगवान शिव को उनके भक्त अनेक नामों से पुकारते हैं—महादेव, नीलकंठ, त्रिलोचन, शंकर और सबसे प्रिय नाम "भोलेनाथ". भोलेनाथ इसलिए, क्योंकि वे अपने भक्तों की साधारण भक्ति और श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाते हैं. उनकी पूजा के लिए अत्यधिक जटिल विधि-विधान की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सच्चे मन से किया गया एक छोटा-सा प्रयास भी उन्हें प्रिय होता है.
Prayagraj से शुरू हुई Sawan 2025 Kanwar Yatra, Har Har Mahadev के जयघोष से गूंजा संगम
सावन का पावन महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भव्य शुरुआत हो गई है. प्रयागराज से इस साल 2025 की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने गंगा नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी यात्रा शुरू की.गंगाजल लेने के लिए प्रयागराज के संगम तट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भगवा रंग में रंगे कांवड़िए "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं. भक्त विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से यहां पहुंचे हैं.
Kanwar Yatra की कैसे हुई थी शुरुआत, जानें सबसे पहले कौन लेकर गया था कांवड़
सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक खास नजारा देखने को मिलता है हर ओर केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्त, कंधे पर गंगाजल से भरी कांवड़ उठाए लंबी यात्रा पर निकलते हैं. यह यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है. भक्तजन गंगा नदी से जल भरकर विभिन्न शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. इसे ही कांवड़ यात्रा कहा जाता है.
MP Weather Alert: अब तक सामान्य से 72% ज्यादा बारिश कहां-कहां ज्यादा असर?
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस बार सिर्फ दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण ही राज्य में सामान्य से करीब 74 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. इस वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नर्मदा समेत राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
MP Assembly में ई-विधान नहीं हो पाया लागू, अब शीतकालीन सत्र में होगी शुरुआत
मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में ई-विधान प्रणाली लागू नहीं की जा सकेगी. विधानसभा सचिवालय की ओर से इस बार की कार्यवाही को पूरी तरह पेपरलेस यानी कागज रहित बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह योजना फिलहाल टाल दी गई है. अब यह शीतकालीन सत्र में लागू की जाएगी.
Maharashtra में भाषा विवाद पर Kishori Pednekar का बड़ा बयान, बोलीं- एक हैं शिवसेना-मनसे
भाषा विवाद के बीच शिवसेना (UBT) की किशोरी पेड़नेकर ने बड़ा बयान दिया है. भारत एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, “मराठी एकजुट हो रही है, शिवसेना और मनसे एक हैं.” साथ ही उन्होंने सुधीर मुंगंटीवार पर निशाना साधते हुए कहा, पहले अपनी पार्टी में स्थिति मजबूत करें.
Indore के Ranjit Singh पहुंचे Kapil Sharma Show में, डांस से करते हैं ट्रैफिक कंट्रोल
इंदौर के चर्चित, डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ने एक बार फिर इंदौर का नाम रोशन किया है. ट्रैफिक कंट्रोल करने के अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर रंजीत सिंह हाल ही में कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में नज़र आए. शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में उन्होंने न केवल दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर अनुभव दिया, बल्कि ट्रैफिक जागरूकता का भी मजबूत संदेश दिया.
Maharashtra में गरमाया भाषा विवाद, हिंदी पर ये क्या बोले Shivsena UBT MP Arvind Sawant
महाराष्ट्र में भाषा विवाद गरमाता जा रहा है. शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, “हमारा विरोध हिंदी से नहीं, जबरदस्ती थोपने से है.” उन्होंने नई शिक्षा नीति पर सवाल उठाए। वहीं, MNS नेता संदीप देशपांडे ने भी मराठी अस्मिता की रक्षा की बात दोहराई।.मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ चुका है.
Bihar Elections से पहले अचानक क्यों गरमाया Bihar Voter List का मुद्दा
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन के 11 राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत की. इन दलों का कहना है कि सूची में नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं और कई फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है.
Trinidad-Tobago PM Kamla Prasad Bissessar का Bihar के गांव से है गहरा नाता
Bihar के इस गांव में आज भी है सुविधाओं कमी, Trinidad-Tobago PM Kamla Prasad Bissessar का है गहरा नाता







