Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Prashant Rai




भारत एक्सप्रेस


गौतमबुद्ध नगर में बीते दिनों लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं को देखते हुए फायर विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद भी जिन भवन स्वामियों और बिल्डरों ने कमियों को पूरा नहीं किया, उनके खिलाफ 14 लाख का जुर्माना लगाया है.

राजस्थान सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के दायरे में आने वाले 1 करोड़ 7 लाख से ज्यादा परिवारों की जांच करेगी. सरकार यह पता करना चाहती है की इनमे से कितने परिवार मुफ्त में गेहूं ले रहे हैं.

राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश से दो से अधिक बच्चों वाले सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लग गई है, जो परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यूएस ओपन में दो दिन के भीतर बड़े उलटफेर हुए हैं. गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने हराया. जोकोविच की हार के साथ, यह पहली बार होगा जब वे बिना किसी ग्रैंड स्लैम खिताब के वर्ष का समापन करेंगे.

पाकिस्तान की हॉकी टीम, जो कभी विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता के लिए जानी जाती थी, अब वित्तीय संकट और संगठनात्मक चुनौतियों से जूझ रही है. एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए टीम को उधार पर टिकट खरीदने पड़े.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है, कहा कि उनके आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाकर निजता का उल्लंघन किया जा रहा है.

लघु उद्योग आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं, रोजगार पैदा करते हैं, नवाचार और स्थानीय विकास को बढ़ावा देते हैं, और संभावित रूप से गरीबी को कम करने में मदद कर सकते हैं.

हरियाणा की जैस्मिन लंबोरिया ने अपने पिता की ना को हां में बदल दिया और मुक्केबाजी में अपना करियर बनाया. आज वह भारतीय सेना की पहली महिला बॉक्सर हैं और देश के लिए कई पदक जीत चुकी हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को समर्पित एक स्मारक बनाने की मंजूरी दी है. स्मारक शिवाजी पार्क में स्थापित किया जाएगा और इसका रखरखाव बी वी कामथ मेमोरियल क्रिकेट क्लब द्वारा किया जाएगा.

रविवार, 25 अगस्त को टेस्ट मैच के बाद एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें शाहीन शाह अफरीदी को शान मसूद का हाथ अपने कंधे से हटाते हुए देखा जा सकता है.