Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने फ्लोरिडा जाकर वैश्विक कीर्तन गायक कृष्ण दास से मुलाकात की. कृष्ण दास ने फिल्म के पोस्टर को ब्लेस किया और पूरी टीम को सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

खाटूश्याम जी मंदिर परिसर उस समय गूंज उठा जब ATS के जवानों ने मॉकड्रिल के दौरान दो 'आतंकियों' को ढेर कर बंधक गार्ड को छुड़ाया. सुरक्षा जांच के लिए किया गया था विशेष अभ्यास.

सोशल मीडिया पर मां काली का मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. सतवारी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है.

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गांवों में गुटखे का चलन 565% बढ़ा है और लोग बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा तंबाकू पर खर्च कर रहे हैं.

आमतौर पर युद्ध के समय सोने के दाम बढ़ते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में 24 कैरेट सोना ₹1,62,800 और चांदी ₹2,84,900 के स्तर पर संघर्ष कर रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई मुनाफावसूली ने कीमतों पर दबाव बनाया है.

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा-2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से पोर्टल खुल गया है. श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी.

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर भारत की शानदार जीत के बाद वानखेड़े स्टेडियम सितारों से जगमगा उठा. जहाँ रणबीर-आलिया अपनी बेटी राहा के साथ टीम इंडिया को चीयर करते दिखे, वहीं एमएस धोनी और रोहित शर्मा के जश्न ने फैंस को भावुक कर दिया.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में साक्षी धोनी एक 'नॉट-आउट' गेंद को विकेट समझकर जश्न मनाने लगीं, जिसके बाद एमएस धोनी ने उन्हें रोककर सही स्थिति समझाई. भारत ने यह मैच 7 रनों से जीतकर चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई गूंजी है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंदहोक से शादी कर ली है. मुंबई में हुए एक प्राइवेट फंक्शन की तस्वीरें और सारा तेंदुलकर के डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं.

मध्य प्रदेश के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और परिवार को खत्म कर दिया. पुरानी बस्ती निवासी शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज से तंग आकर पत्नी और बेटी को कोल्डड्रिंक में जहर देकर खुद भी जान दे दी. 8 दिनों के इलाज के बाद पत्नी की मौत के साथ ही इस दुखद कांड में अब तक 3 जानें जा चुकी हैं.