Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सरेराह लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को घेरकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात डीसीपी दफ्तर के बिल्कुल पास हुई. पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

सर्राफा बाजार में मचे हड़कंप ने निवेशकों को चौंका दिया है. वैश्विक कारणों और डॉलर की मजबूती के चलते सोने-चांदी के दाम धड़ाम हो गए हैं. एक्सपर्ट्स इसे 43 साल का सबसे खराब हफ्ता बता रहे हैं, लेकिन क्या यह आम खरीदारों के लिए फायदे का सौदा है? विस्तार से जानें.

दिल्ली कैपिटल्स इस बार आईपीएल में पुरानी गलतियों को सुधारने के मूड में है. हेड कोच हेमांग बदानी ने ओपनिंग की समस्या सुलझाने के लिए केएल राहुल, बेन डकेट और पथुम निसांका पर भरोसा जताया है. वहीं, टीम को मिचेल स्टार्क की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है.

टीवी का मशहूर शो 'भाभी जी घर पर है' के किरदारों को लेकर बनी फिल्म 'फन ऑन द रन' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज कर रहे हैं ताकि फैंस घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकें.

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेंगे. इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ने के कारण कंजक पूजन का समय बदल गया है. साथ ही 19 मार्च से हिंदू नव संवत 2083 का आगाज़ भी होगा. मंदिरों और बाजारों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं.

करियर की दुनिया में 'कॉलर जॉब्स' सिर्फ रंगों के नाम नहीं, बल्कि काम की प्रकृति और जिम्मेदारी का पैमाना हैं. व्हाइट कॉलर के ऑफिस वर्क से लेकर रेड कॉलर की शारीरिक मेहनत तक, समझिये इन अलग-अलग श्रेणियों का पूरा गणित और इतिहास.

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा है. बुधवार को बाजार खुलते ही सोने में ₹300 और चांदी में ₹10,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली ने कीमतों पर दबाव बनाया है.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ने अब सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को निशाना बनाया है. वायरल ऑडियो में 'गंभीर परिणाम' भुगतने की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान सरकार की सुरक्षा नीति पर तीखे सवाल उठाए हैं.

रमजान का महीना खत्म होने को है और अब सबकी निगाहें शव्वाल के चांद पर हैं. क्या भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद? जानिए सऊदी अरब और भारत के बीच चांद दिखने का गणित और संभावित तारीखें.

अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का आइटम नंबर 'सरके चुनर' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. डबल मीनिंग लिरिक्स और भड़काऊ विजुअल्स की वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार हो रहा है. बढ़ते हंगामे को देखते हुए मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा लिया है.