Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


यवतमाल में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के अनावरण से ठीक पहले प्रशासन ने उसे हटा दिया है. आधी रात को हुई इस कार्रवाई से शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी लिखित आदेश के यह कदम उठाया, जिससे समाज सुधारक का अपमान हुआ है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में भारी बवाल शुरू हो गया है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक, मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने की मांग उठ रही है.

NTA ने JEE Main 2026 के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है. आवेदन फॉर्म में फोटो और पहचान पत्र के अंतर को ठीक करने के लिए अब 15 जनवरी तक का समय दिया गया है.

हिमाचल के धर्मशाला कॉलेज में रैगिंग और यौन शोषण की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. 19 साल की छात्रा ने लुधियाना के अस्पताल में दम तोड़ने से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर अपना दर्द बयां किया था.

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. लंबे समय के उछाल के बाद आज 3 जनवरी को दिल्ली, लखनऊ और इंदौर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है.

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल आज पंजाब के लिए मैदान पर उतर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई के फैसले ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस आंधी के बीच फैंस के लिए खुशखबरी! उनकी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' 16 जनवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है. देखें बिट्टू और श्रुति की जोड़ी का जादू.

नए साल के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का सितम तेज हो गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट के बीच विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है.

बढ़ते प्रदूषण, कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. पंजाब में 7 जनवरी तक तो दिल्ली-यूपी में 1 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जेसन गिलेस्पी ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें हेड कोच होने के बावजूद नजरअंदाज किया और उनके सहायक को बिना बताए हटा दिया. गिलेस्पी ने बोर्ड के रवैये को अपमानजनक बताया है.