Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


चेन्नई में एक मेट्रो ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण टनल में रुक गई, जिससे अंदर अंधेरा छा गया. लंबा इंतजार करने के बाद यात्रियों को ट्रैक पर उतरकर पैदल ही अगले स्टेशन तक जाना पड़ा. घटना का वीडियो वायरल हो गया है और लोग मेट्रो प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं.

उत्तर भारत में दिसंबर की शुरुआत के साथ ठंड और कोहरा बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह का असर जारी है. दिल्ली, यूपी, बिहार में तापमान तेजी से गिर रहा है और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. दूसरी ओर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है.

बिग बॉस 19 में सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह हफ्ता आंसुओं से भरा रहा और देश ने एक महान अभिनेता को खो दिया. सलमान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

1 दिसंबर से लागू होने वाले कई नए नियम आम लोगों के खर्च, बैंकिंग कामों, टैक्स प्रक्रियाओं और पेंशन सुविधा पर सीधा प्रभाव डालेंगे. एलपीजी मूल्य संशोधन से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग अपडेट तक, ये बदलाव आने वाले दिनों में आपकी वित्तीय योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने मन की बात में काशी और तमिल संस्कृति के प्राचीन संगम पर प्रकाश डालते हुए काशी-तमिल संगमम 4.0 में भाग लेने का आह्वान किया. इसी बीच तमिलनाडु के विभिन्न शहरों से छात्रों का पहला दल वाराणसी रवाना हुआ, जो सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा.

शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र की दोस्ती दशकों पुरानी थी. शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र के निधन पर परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि वे हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगे.

29 नवंबर को उज्जैन में हुई सगाई में मुख्यमंत्री के बेटे ने बैलगाड़ी से एंट्री कर सबको प्रभावित किया. जोड़े ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अंगूठी पहनाई और सादगी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की.

दिल्ली-NCR में रविवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ी राहत देखने को मिली, लेकिन अधिकांश इलाके अब भी 'खराब' या 'बहुत खराब' श्रेणी में हैं. शादीपुर और आरके पुरम सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जबकि NCR में नोएडा और गुरुग्राम का AQI खराब दर्ज हुआ.

भारतीय क्रिकेट टीम रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जबरदस्त फॉर्म से विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं. जानें कौन हैं ये खिलाड़ी और क्यों माना जा रहा है उनका प्रदर्शन निर्णायक.

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी इस वर्ष किस दिन पड़ेगी, इसे लेकर कई लोग असमंजस में हैं. पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 30 नवंबर की रात शुरू होकर 1 दिसंबर को समाप्त होगी, इसलिए व्रत 1 दिसंबर को रखा जाएगा. जानें शुभ मुहूर्त, व्रत-विधि, पारण समय और भद्रा का प्रभाव.