Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. शातिर ठगों ने पटवारी की नौकरी के नाम पर कई युवकों से 50 लाख रुपये ऐंठे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए.

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है. 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक BS-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक की तैयारी है, जिससे NCR के लाखों चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है. मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम और शानदार सब्सक्रिप्शन के बीच निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है.

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड का वार के बाद लव गिल पूरी तरह टूट चुकी हैं और स्काउट से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आईं. घर के बाकी सदस्य भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिखे.

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. भारतीय स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान को अपनी सेना के इशारों पर चलने के बजाय अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी.

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला गरमा गया है. जहरीली शराब पीने के आरोपों के बीच कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, जिससे चांदी 16 हजार रुपये से अधिक सस्ती हो गई है.

पटना के बिक्रम इलाके के जीतन छपरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्मैक और गांजे की लत में डूबे एक बड़े भाई ने मंदिर के पास अपने ही डेढ़ साल के मासूम भाई की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी.

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने शो में एंट्री लेकर लव गिल और तन्मय सिंह को खरी-खोटी सुनाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है. चांदी 5,370 रुपये सस्ती होकर 2,03,798 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, वहीं सोना भी 1,768 रुपये फिसलकर 1,44,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.