Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केजीएमयू और लोहिया संस्थान के पांच डॉक्टरों को सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के चलते सेवा बांड से राहत दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ महीने और सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने का निर्देश दिया है.

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 वर्षीय लड़के और 16 वर्षीय लड़की के शव खेत से मिलने से हड़कंप मच गया है. परिजन रातभर से उनकी तलाश कर रहे थे.

जमुई में अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ एसपी विश्वजीत दयाल ने खुद मैदान में उतरकर बड़ी कार्रवाई की है. हेलमेट पहनकर बाइक से घाट पर पहुंचे एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ रेड कर कई गाड़ियां और मोबाइल बरामद किए हैं.

नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

अगर आप अपने फास्टैग का बैंक बदलना चाहते हैं तो अब नया टैग लगवाने की जरूरत नहीं है. सरकार की नई 'OneTag' सर्विस के जरिए आप बिना विंडस्क्रीन का टैग बदले आसानी से बैंक बदल सकते हैं.

पांखकोट पुल से एक कुत्ते को नदी में फेंके जाने के वायरल वीडियो के बाद हड़कंप मच गया था. अब स्थानीय वॉलंटियर्स और एनिमल एनजीओ 'आत्मोत्सर्ग नेपाल' की मदद से वह कुत्ता एकदम सुरक्षित और जिंदा मिल गया है.

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के दौरान बप्पा की मूर्ति का मुख किस दिशा में होना चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. यहां जानिए विसर्जन से जुड़े सभी जरूरी नियम और परंपराएं.

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में सलमान खान के सीने में दर्द और उनके ड्रामे को देखकर फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब खुद भाईजान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सच्चाई बताई है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था और साथ ही ट्रोलर्स की भी बोलती बंद कर दी.

तेलंगाना के एक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान द्वारा महिला के साथ सरेआम मारपीट करने और बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बढ़ते गुस्से के बाद रेलवे प्रशासन ने आरोपी जवान को उसके मूल विभाग वापस भेज दिया है.

दार्जिलिंग के सिटोंग स्थित एक होमस्टे में हनीमून के दौरान बारबेक्यू में कथित तौर पर केरोसिन डालने से भीषण आग भड़क गई. हादसे में नवविवाहिता 60 प्रतिशत झुलस गई है, जबकि पति भी घायल हुआ है.