Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया पर अक्सर कई अतरंगी जुगाड़ देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक कार मालिक ने हद ही कर दी. कार का पिछला पहिया गायब होने पर उसने पहिये की जगह स्केटबोर्ड लगाकर कार को सड़क पर दौड़ा दिया.

सफियासराय थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले हुई मधु कुमारी की मौत का सच FSL रिपोर्ट से सामने आ गया है. वैज्ञानिक जांच में दरोगा के हाथ से गनशॉट अवशेष मिले हैं, जिससे साबित होता है कि उसने ही सर्विस पिस्टल से गोली चलाई थी.

सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे सच साबित किया है हरियाणा की 63 साल की सुशीला देवी ने. 5वीं के बाद छूटी पढ़ाई को 45 साल बाद NIOS के जरिए 10वीं में 79.6% अंक हासिल कर पूरा किया. अब वे 12वीं की परीक्षा देने और सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल के बढ़ते दामों के चलते एमसीएक्स पर सोना 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,350 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल की चिंता ने भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने और मेडिकल स्टाफ का पद खाली रहने से CoE के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं.

रियालिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ इतिहास रचने के लिए तैयार है. टीवी और ओटीटी पर इस बार हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ शो दिखाया जाएगा. सलमान खान के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज स्टार्स भी अपने-अपने रीजनल एडिशन्स को होस्ट करेंगे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के मौके पर देश भर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं. इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने 'X' पर खास बधाई संदेश साझा किया. उन्होंने फडणवीस के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी और उनकी पत्नी की बेखौफ बदमाशों ने हत्या कर दी. कातिल पूरी तैयारी के साथ सर्जिकल ग्लव्स और डक्ट टेप लेकर आए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बरसात के मौसम में नमी और एसिडिक बारिश की वजह से बालों में डैंड्रफ, इंफेक्शन और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. जानिए बालों को मजबूत बनाने, स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने के लिए आसान उपाय और असरदार प्याज का नुस्खा.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते दो ढाबा संचालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग मैनेजर के साथ अमानवीय हरकत करते हुए थूक चटवाने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.