Radha Priya
भारत एक्सप्रेस
आगरा में अजूबा! फ्रिज के अंदर बर्फ से बन गई ‘शिवलिंग’ की आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; Viral Video
आगरा के खेरिया मोड़ इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ ने हुबहू शिवलिंग का आकार ले लिया. स्थानीय लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान, इस एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल
बॉलीवुड के डांसिंग स्टार गोविंदा ने अपनी नई फिल्म 'रूपा' की घोषणा कर दी है, जिसे वह खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए वह उत्तर प्रदेश की रानी स्वर्णकार को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. गोविंदा ने कहा कि बार-बार नजरअंदाज किए जाने के बाद भी उन्हें 'रीस्टार्ट' करने पर पूरा भरोसा है.
सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन: स्कूल में भरा पानी तो तालाब में बैठा नेता, प्रशासन से की यह मांग
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के काजीपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में महीनों से पानी जमा है. प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गौरव गुर्जर स्कूल के गंदे पानी में ही पालथी मारकर बैठ गए. उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलभराव को तुरंत दूर करने की मांग की है.
बांकीपुर में टिकट बदलने पर सियासी घमासान: मीसा भारती का भाजपा पर बड़ा हमला, प्रशांत किशोर को बताया ‘B टीम’
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी द्वारा अभिषेक कुमार उर्फ बंटी का टिकट काटे जाने पर राजद सांसद मीसा भारती ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की कमजोरी और पार्टी में अंदरूनी कलह का दावा किया. साथ ही प्रशांत किशोर को भाजपा की 'B टीम' बताया.
ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीन रहा था चोर, यात्रियों ने हाथ पकड़कर ट्रेन की खिड़की से लटकाया; वीडियो वायरल
बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक चोर को यात्री का मोबाइल चुराना महंगा पड़ गया. मानसी स्टेशन पर चोरी की कोशिश के दौरान मुसाफिरों ने उसका हाथ पकड़ लिया और वह चलती ट्रेन में बाहर की तरफ लटकता रहा. खगड़िया स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी मोहम्मद फखरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जाना था जम्मू, गूगल मैप ने पहुंचा दिया हिमाचल के कश्मीर; विदेशी सैलानियों का वीडियो वायरल
दिल्ली से मॉडिफाइड ऑटो लेकर जम्मू-कश्मीर की वादियों का दीदार करने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के साथ गूगल मैप ने मजेदार खेल कर दिया. मैप के शॉर्टकट के चक्कर में ये सैलानी हिमाचल के हमीरपुर जिले के 'कश्मीर' गांव पहुंच गए, जहां पहुंचकर एक विदेशी तो बीच सड़क पर खुशी से नाचने भी लगा.
भोजपुरी सिनेमा में लौटेगी परिवार और मिट्टी की खुशबू, राधेश्याम राय की ‘कवन कसूर’ की दिल्ली में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग
भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरी फिल्मों का इंतजार खत्म होने वाला है. मशहूर निर्देशक राधेश्याम राय की आगामी फिल्म 'कवन कसूर' की दिल्ली के फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. बनारस की मिट्टी और पारिवारिक ड्रामे से सजी इस फिल्म की समीक्षकों और मीडिया दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है.
कचरे से करोड़ों की कमाई: इस धांसू फॉर्मूले ने देश को सिखाया कबाड़ को ‘सोना’ बनाना
कचरा आज के समय में हर शहर की सबसे बड़ी सिरदर्दी है, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है. बायो CNG, जैविक खाद और PPP मॉडल के दम पर इंदौर नगर निगम सालाना 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जनरेट कर रहा है.
सुरों की ‘नाइटिंगेल’ एस. जानकी का निधन: संगीत की दुनिया में शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
संगीत जगत की महान हस्ती और दिग्गज गायिका एस. जानकी (S. Janaki) का मैसूरु में निधन हो गया. 6 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 17 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने गाने वाली जानकी अम्मा के जाने से पूरे देश में शोक की लहर है.
मुंबई में दिखा हॉलीवुड का देसी स्वैग: प्रीमियर से पहले टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने ली ‘चाय-बन मस्का’ की चुस्की
हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के ग्रैंड प्रीमियर के लिए टॉम हॉलैंड और मैट डेमन मुंबई पहुंचे. लेकिन रेड कार्पेट पर जाने से पहले इस हॉलीवुड तिकड़ी ने एक लोकल कैफे में रुककर कुल्हड़ वाली चाय और बन-मस्का का मजा लिया.





