Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश के मेरठ में शौकीन गार्डन इलाके में एक बिल्ली के बच्चे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. मामूली विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले, धारदार हथियार लहराए गए और फायरिंग का भी आरोप लगा. इस हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर देशवासियों को आत्मनिर्भरता और परोपकार का संदेश दिया है. इस श्लोक के जरिए उन्होंने बताया कि सच्ची समृद्धि आत्मनिर्भरता में है और जीवन की महानता दूसरों के संबल बनने में निहित है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के तहत आज दो शिफ्टों में मतदान कराया जा रहा है. यूनिवर्सिटी के चार प्रमुख पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला एबीवीपी, एनएसयूआई और एआईएसए-एसएफआई गठबंधन के बीच है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच 19 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है. कॉमेक्स पर जहां दोनों धातुओं के दाम गिरे हैं, वहीं MCX और सर्राफा बाजार में इनके लेटेस्ट रेट्स में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है.

बड़े पर्दे पर उतरी 'मिर्जापुर- द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. रिलीज के 14 दिन बाद भी फिल्म घरेलू और विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है.

नेपाल के बाझांग जिले से जानवरों के प्रति क्रूरता का एक वीभत्स मामला सामने आया है, जहां एक बीमार कुत्ते को जिंदा पुल से सेती नदी में फेंक दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी महिला बिमला देवी रोकाय को गिरफ्तार कर लिया है.

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी ने कल्याण ठाट में राम स्तुति और राग कलावती में तराने की सुंदर प्रस्तुति दी. इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और रामराज्य की अवधारणा के साथ नागरिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इसी कड़ी में मशहूर हस्तियों ने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, ऊर्जा और 'विकसित भारत' के संकल्प की जमकर सराहना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इसी कड़ी में 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर ने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की सराहना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देशभर में उत्सव जैसा माहौल है. आम नागरिकों से लेकर देश के बड़े आध्यात्मिक दिग्गजों और संतों ने उनके दीर्घायु जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की है. पढ़िए इस खास दिन से जुड़ी पूरी खबर.