Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से टोकने पर एक पूर्व फौजी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच हिंसक झड़प हो गई. बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चले, जिसमें पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई.

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा बाजार में ट्रेडिंग बंद है, लेकिन बीते सत्र की तेजी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 10 से 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू कर दी है. इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने और हथियार ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा.

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में 2026 के पहले आठ महीनों में रेप के 498 और गैंगरेप के 36 मामले दर्ज किए गए हैं. इन बढ़ते मामलों ने देश में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामा और रोमांच बढ़ाने के लिए दो नए चेहरे एंट्री करने जा रहे हैं. इंस्टाग्राम स्टार नकुल ढुल और टीवी अभिनेता मनीष गोयल के आने से घर के पुराने समीकरण और खेल का अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है.

मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा दी. लगातार आए आफ्टरशॉक्स और इमारतों को हुए नुकसान के बीच गनीमत रही कि किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. लगाए गए 5 करोड़ रुपये के आरोपों पर अब कोहली की आधिकारिक टीम की तरफ से बयान सामने आया है, जिसमें इन दावों को पूरी तरह खारिज किया गया है.

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. बेटी साराया के साथ शेयर की गई इस गुड न्यूज से फैंस और सेलेब्स में खुशी की लहर दौड़ गई है.

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. हेलीकॉप्टर से जर्सी लहराने और मैदान पर आतिशबाजी के इस भावुक पल ने फैंस को नम आंखों कर दिया है.

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. ग्लोबल मार्केट की सुस्ती और घरेलू स्तर पर सुस्त मांग के चलते कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.