Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है कि 10वीं कक्षा के पासिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. छात्रों को लिखित परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट को मिलाकर कुल 33% अंक लाने होंगे.

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया है. शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने आतिशी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 211 तक पहुंचाया.

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती बनी हुई है. वैश्विक दबाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते पीली धातु सस्ती हुई है, जिससे त्योहारी सीजन में खरीदारों को बड़ी राहत मिली है.

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की हर तरफ चर्चा है. अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है.

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया कुमारी ने हार नहीं मानी. अपनी शानदार रणनीति और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने 5वें प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रच दिया है.

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी के बाजार में फिर से रौनक लौट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोना-चांदी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. निवेशकों की खरीदारी के चलते कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है.

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का झगड़ा सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. शहजाद के 'गोल्ड डिगर' वाले ताने से आहत प्रियंका ने अपना संघर्ष बयां करते हुए उन्हें कैमरे पर थप्पड़ तक जड़ने की धमकी दे डाली है.

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार से लेकर घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज तक सोने और चांदी के भाव चढ़े हुए नजर आ रहे हैं.

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है. छह महीने के इस प्रोग्राम में युवाओं को वाटर सप्लाई और सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को प्रैक्टिकल रूप से समझने का अवसर मिलेगा, साथ ही चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम का दायरा बढ़ा दिया है. इस योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने न्यूनतम 3,000 रुपये की पक्की पेंशन दी जाती है.