Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पीएम नरेंद्र मोदी ने बलिदान दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया और उन्हें एक महान देशभक्त व विद्वान बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के बीच सबसे ज्यादा गोल करने की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है. इराक के खिलाफ दो गोल दागकर एम्बाप्पे ने मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और अब उनकी नजर मेसी के ऑल-टाइम रिकॉर्ड पर है.

बेंगलुरु में आयोजित वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिनेता सिक्योरिटी कर्मियों द्वारा रोके गए एक फैन का समर्थन करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सीतामढ़ी के रिंग बांध रोड क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. बुलडोजर कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है.

फतेहपुर के खखरेडू क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. विवाहिता का आरोप है कि कार और नकदी की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया. पति द्वारा सऊदी अरब से तीन तलाक का नोटिस भेजे जाने का भी आरोप लगाया गया है.

370 रुपये की बिरयानी विवाद में घिरे कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि यह उनकी जजमेंट की गलती थी और वह पूरे मामले में सुधार करने की कोशिश करेंगे.

फरीदाबाद में देर रात हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजधानी दिल्ली में बिजली का खर्च बढ़ने वाला है. फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी के बाद जून महीने का बिजली बिल अधिक आ सकता है. हालांकि 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, लेकिन व्यापारियों और उद्योगों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है. IMD के येलो अलर्ट और भारी बारिश की संभावना ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. मैच में देरी या ओवरों की कटौती हो सकती है.

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर सकी. दमदार स्टारकास्ट और बड़े बजट के बावजूद फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई है.