Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी की कई गलतियों और डिजिटल सबूतों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड इस केस में अहम साबित हुए.

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों धातुओं के रेट फिसल गए हैं, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है. बाजार में आगे उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली के चर्चित मेहरौली हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी का एनकाउंटर के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में आरोपी दर्द से चिल्लाता नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर शोएब ने इस दुखद खबर की जानकारी दी. शाहिद न सिर्फ उनके बड़े भाई थे, बल्कि जीवन और क्रिकेट करियर में उनके सबसे बड़े समर्थकों में भी शामिल थे.

कॉकटेल 2 की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में 95.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन के दम पर फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है.

मुंद्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट की सफल लैंडिंग के साथ नियमित हवाई सेवाओं की शुरुआत हो गई है. गोवा से आई Star Air की फ्लाइट का वाटर कैनन सलामी से स्वागत किया गया.

लंदन में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसके संगीत और आध्यात्मिक प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने खूब सराहा.

सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. MCX और सर्राफा बाजार दोनों में कमजोरी दर्ज की गई, जबकि विशेषज्ञ इसे हालिया तेजी के बाद का करेक्शन मान रहे हैं.

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़े में लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें डमी कैंडिडेट और बायोमेट्रिक स्टाफ शामिल हैं, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है.

बलिदान दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया.