Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई मॉडल हर्षा सनी को कथित ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कस्टम विभाग ने उनके बैग से 11.82 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है.

टिंडर के जरिए हुई दोस्ती और 52 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी है. साथ ही जांच एजेंसी और शिकायत प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं.

सोना-चांदी के दामों में हल्की रिकवरी दर्ज की गई है, लेकिन पिछले दिनों की गिरावट का असर अभी भी बाजार में बना हुआ है. निवेशकों के लिए बाजार में अस्थिरता जारी है.

सरकार ने ईंधन बिक्री और वितरण को लेकर बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीद पर रोक लग गई है और कमर्शियल ग्राहकों के लिए भी सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं.

गुरुग्राम में हुए एक कॉमेडी शो के वायरल वीडियो ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे को विवादों के केंद्र में ला दिया है. ‘370 बिरयानी’ विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. इस मामले में हिमांशु जांगरा की आपत्तिजनक टिप्पणियां, सोशल मीडिया पर बढ़ता विरोध और कानूनी कार्रवाई ने पूरे विवाद को और गंभीर बना दिया है.

फरीदाबाद के दीपाली एन्क्लेव में बिना लाइसेंस संचालित आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर पुलिस और आयुर्वेदिक विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. छापेमारी में लाखों रुपये की दवाइयां बरामद हुईं, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है.

बलरामपुर के एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

MCX पर गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा और सोना 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया. लगातार गिरते दामों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.

FIFA World Cup 2026 से पहले सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव की चर्चा है. खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ वेस्ट जैसे उपकरणों पर विचार किया जा रहा है, जबकि स्टेडियम में दर्शकों के लिए भी सख्त नियम लागू किए गए हैं.

बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए अच्छी खबर है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण मिलेगा, जबकि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ना है.