Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


सप्ताह के आखिरी दिन सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज 24 कैरेट सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को फायदा मिल सकता है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन की पीठ में खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें अपनी बल्लेबाजी बीच में ही रोकनी पड़ी.

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से पहले मुंबई के सबसे लोकप्रिय 'लालबागचा राजा' का पहला लुक सामने आ गया है. सिंहासन पर विराजे बप्पा के इस भव्य और मनमोहक रूप ने मायानगरी में गणेशोत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

Bigg Boss 20 के घर में पहले ही हफ्ते रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां वॉशरूम के इस्तेमाल को लेकर यंग और कनिका के बीच तीखी बहस हुई, वहीं दूसरी ओर अमन और आसिफ भी लेहजे को लेकर आपस में भिड़ गए.

साल 2026 में 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व शुरू हो रहा है. हिंदू धर्म में तुलसी बेहद पवित्र मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे भगवान गणेश की पूजा में चढ़ाना क्यों वर्जित है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा.

कोलकाता के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब नशे में धुत दो महिला यात्रियों ने बिना किसी उकसावे के आरपीएफ कर्मियों और महिला स्टेशन मास्टर के साथ जमकर मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

NBEMS आज नीट पीजी 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट के 2025 के आदेश के तहत यह पहला मौका है जब नीट पीजी के बाद आंसर की जारी की जा रही है.

ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दो बार हार्ट अटैक आने और किडनी फेल होने पर डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया था. अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त एंबुलेंस के गड्ढे में पड़ने से लगे झटके से उस व्यक्ति की सांसें अचानक चल पड़ीं.

ग्लोबल और भारतीय बुलियन मार्केट में सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गई है. कॉमैक्स पर सोने के साथ-साथ चांदी में भी नरमी है, जिससे घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,54,240 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,42,820 प्रति किलो के करीब आ गई है.

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीमों की घोषणा कर दी है. खराब फिटनेस के कारण लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.