Radha Priya
भारत एक्सप्रेस
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल, जेडी वेंस ने कहा- ‘ईरान ने शर्तें नहीं मानी, अब हम वापस जा रहे हैं’
अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. इस्लामाबाद में हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद जेडी वेंस ने साफ कर दिया कि ईरान अमेरिकी 'रेड लाइन्स' मानने को तैयार नहीं है. परमाणु हथियारों और शिपिंग विवाद पर पेंच फंसने से वार्ता विफल हो गई.
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू, टिकट बुक करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम वरना फंस सकते हैं पैसे
चार धाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो रही है. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रद्धालु 22 अप्रैल से 11 मई तक के लिए सीटें बुक कर सकेंगे. यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य है और ठगी से बचने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें.
छत्तीसगढ़ में ‘बच्चा पॉलिटिक्स’ पर बवाल: नंदकुमार साय बोले- ‘आदिवासी पैदा करें 5 बच्चे’, जनगणना में ‘खेल’ की जताई आशंका
छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय के एक ताजा बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने आदिवासी परिवारों को 5 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है और जनगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई है. जहां सीएम विष्णुदेव साय ने इसे निजी विचार बताया, वहीं कांग्रेस ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है.
गाजियाबाद में होंगे IPL के मैच! जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान और कैसे बदलेगी शहर की तस्वीर
योगी सरकार गाजियाबाद को स्पोर्ट्स और टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने जा रही है. राजनगर एक्सटेंशन में 37 एकड़ में स्टेडियम और 380 एकड़ में एरोसिटी टाउनशिप विकसित होगी. वर्षों से अटकी यह योजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है.
रील लाइफ जैसा रियल ड्रामा! गिरफ्तारी से बचने के लिए तालाब में कूदा चोर, 5 घंटे तक इस जुगाड़ से लेता रहा सांस
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अपराधी और पुलिस के बीच लुका-छिपी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खुद को बचाने के लिए चोर तालाब के पानी के अंदर घंटों छिपा रहा. आरोपी पर कई राज्यों में 21 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और वह पहले 70 लाख के हीरे भी उड़ा चुका है.
सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़े दाम; जानें आज का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, निवेश के लिए यह अभी भी एक मजबूत विकल्प बना हुआ है.
चेन्नई की बढ़ी टेंशन: क्या धोनी के बिना डूब रही है चेन्नई की नैया? ‘थाला’ की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
लगातार तीन हार झेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को अपने अगले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और 11 अप्रैल के मुकाबले से बाहर रहेंगे. हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी टीम के लिए राहत भरी खबर बनकर आई है.
रणबीर कपूर की रामायण पर भड़कीं दीपिका चिखलिया? 4000 करोड़ी फिल्म को लेकर शेयर किया विवादित पोस्ट
नितेश तिवारी की भव्य फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है. 80 के दशक की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे रणबीर कपूर की फिल्म पर सीधा तंज माना जा रहा है. क्या बजट और तकनीक से जीत पाएंगे रणबीर?
नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफल, चांद का चक्कर लगाकर धरती पर लौटे चार जांबाज अंतरिक्ष यात्री; रचा इतिहास
50 साल बाद मानवता फिर चांद के करीब पहुंची! नासा के आर्टेमिस-2 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने 6.9 लाख मील का सफर तय कर प्रशांत महासागर में सफल लैंडिंग की. यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है.
ISI के बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दिल्ली-पंजाब से 11 और गिरफ्तार, सैन्य ठिकानों पर लगाए थे सोलर CCTV कैमरे
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI द्वारा संचालित एक खतरनाक जासूसी गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मॉड्यूल ने दिल्ली कैंट और सोनीपत जैसे संवेदनशील इलाकों में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, जिनकी फीड सीधे पाकिस्तान जा रही थी. पुलिस ने अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है.







