Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rahul Singh




भारत एक्सप्रेस


गैंगस्टर नेक्सस के खिलाफ एक कार्रवाई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के 6 जिलों में बड़े पैमाने पर बहु-राज्य छापे मारे: सूत्र  

Gujarat Election 2022: एबीपी C वोटर ने ओपिनियन पोल गुजरात में सभी 182 सीटों पर किया है. इसमें 19 हजार 271 लोगों की राय ली गई है. ये ओपिनियन पोल 22 नवंबर से 28 नवंबर तक किया गया है.

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना(एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हुए.  

उत्तर प्रदेश में माघ मेला जनवरी 2023 में प्रयागराज में संगम घाट पर आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. प्रयागराज मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा, “हमने मां से प्रार्थना की है कि वो अपना आशीर्वाद हम पर बनाए जिससे माघ मेला 2023 निर्विघ्न संपन्न हो सके।”  

उत्तर प्रदेश में मेरठ की पुलिस लाइन में पुलिस ने कैफेटेरिया बनाया. SP लाइन जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “कैफेटेरिया कई महीनों से अच्छा चल रहा है। हमारे जवानों को देर रात आना या फिर सुबह जल्दी जाना होता है तो उन्हे कुछ पैष्टिक मिल जाए, इस दृष्टि से इसे चलाया गया है।”    

Uttar Pradesh: बदायूं में चूहे की मौत के आरोप में एक शख्स के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसके साथ ही चूहे के शव का पोस्टमार्टम भी किया जा चुका है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अगले 3 से 4 घंटे दिनों में आएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. सोमवार को ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तरप्रदेश की टीम के खिलाफ एक ओवर में 7 छक्के मारकर रिकॉर्ड बना दिया. इसके साथ ही उन्होने रोहित शर्मा के 16 छक्के मारने के रिकॉर्ड के बराबरी भी की.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री जय नारायण व्यास सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है. व्यास के साथ उनके बेटे समीर व्यास ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया.

दिल्ली में भी अब असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की एंट्री हो गई. ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली MCD चुनाव में 15 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है. ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल छोटे रिचार्ज है

Delhi Murder Case: दिल्ली के पांडव नगर में मां-बेटे ने परिवारिक कलेश के चलते अपने पिता हत्या कर दी, शव के टुकड़े-टुकड़े कर के अपने फ्रिज में रखने लगे, और एक-एक करके टुकड़ों को फ्रिज से बाहर निकाल कर फेंकने लगे.