Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C.R. पाटिल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके जल प्रबंधन प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘हर घर जल’ विजन को आगे बढ़ाने में पाटिल की भूमिका से लाखों लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है...

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में आधी रात लगी आग में 10 मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई. पीएम मोदी ने PMNRF से 2 लाख और ओडिशा CM मांझी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजे की घोषणा की...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कतर से 54 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया. भारतीय नौसेना की सुरक्षा में जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया, जिससे देश में गैस संकट की आशंकाओं पर विराम लगा...

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए DGP और मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों को हटा दिया. इसे निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की कार्रवाई माना जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे ममता सरकार के करीबी अफसरों पर कार्रवाई बता रहा है...

बिहार राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के तीन विधायक संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं, जिससे महागठबंधन की रणनीति पर सवाल उठ गए हैं. इधर AIMIM ने समर्थन दिया, लेकिन NDA ने दावा किया है कि पांचों सीटें उनके खाते में जाएंगी...

चुनाव आयोग ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं. इन सीटों पर 9 और 23 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी...

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया. बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जबकि बाकी राज्यों में एक चरण में वोटिंग के बाद 4 मई को नतीजे आएंगे...

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल में ‘पंडित’ को ‘अवसरवादी’ के पर्याय के रूप में दिखाने पर विवाद खड़ा हो गया. मामला बढ़ने पर सीएम योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पेपर सेटर्स पर कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए...

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने असम में 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम Himanta Biswa Sarma ने बताया कि कैंसर इलाज के लिए 17 अस्पतालों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है...

असम दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर 15 साल तक स्वास्थ्य बजट लूटने का आरोप लगाया. शाह ने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है...