Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान तिरंगा लपेटकर मैदान पर लेटे हार्दिक पांड्या की तस्वीर वायरल हो गई. पुणे में एक वकील ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है...

इराक के खोर अल जुबैर पोर्ट के पास अमेरिकी तेल टैंकर पर सुसाइड बोट से हमला हुआ, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. हमले के बाद इराक ने सुरक्षा कारणों से अपने प्रमुख बंदरगाहों पर तेल की आवाजाही रोक दी है...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सऊदी से तेल लेकर आ रहा ‘शेनलोंग’ टैंकर सुरक्षित मुंबई बंदरगाह पहुंच गया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री की बातचीत के बाद भारत के ऊर्जा हितों को राहत मिली...

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार को ‘अनोखा प्रदेश’ बताते हुए एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों को गिनाते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए...

दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग से करीब 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए. वहीं नोएडा सेक्टर-4 की फैक्ट्री में आग लगने से 250 मजदूर फंस गए, दो दर्जन से अधिक लोग झुलसे...

इजराइल-ईरान तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी दिखी, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने हालात नियंत्रण में बताए. सरकार का कहना है कि क्रूड सप्लाई सुरक्षित है, जबकि गैस सप्लाई पर असर से निपटने के लिए वैकल्पिक प्लान तैयार है...

बिहार के सीतामढ़ी में निगरानी विभाग ने नल-जल योजना में कमीशन मांगने वाले मुखिया को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. कोर्ट परिसर के बाहर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया...

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है. घटना पर CM योगी ने सख्ती दिखाई है और अस्पताल की लापरवाही की जांच रिपोर्ट मांगी है...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ने के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने जमाखोरी रोकने के लिए LPG पर एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू कर दिया है...

पीलीभीत में डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित की गई महिला को घर लाते समय एम्बुलेंस को गड्ढे से लगे झटके के बाद होश आ गया. 14 दिन के इलाज के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई, घटना को लोग चमत्कार बता रहे हैं...