Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मुंगेर की जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कई ठिकानों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी कंपनी के निदेशकों, बैंक खातों, शेल कंपनियों और बेनामी संपत्तियों की जांच कर निवेशकों के पैसे का पता लगाने में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के जालौन जिला अस्पताल में बीजेपी नेता और उनके समर्थकों पर डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ से अभद्रता और सरकारी रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

JPSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. छात्रों ने साफ कहा है कि वे केवल मुख्यमंत्री से और मीडिया की मौजूदगी में ही बातचीत करेंगे.

पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शाह ने उनके अनुशासन, जनसेवा, ओजस्वी वक्तृत्व और विदेश मंत्री के रूप में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर अथर्ववेद का प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक साझा कर राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया. पीएम की लगातार साझा की जा रही 'सुभाषित श्रृंखला' सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

सावन में रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर 'ॐ' जैसी आकृति दिखाई देने का दावा सामने आया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए. संतों ने ऐसे अनुभवों को आस्था और आध्यात्मिक साधना से जोड़ते हुए इसे आत्मचिंतन का संदेश बताया.

झारखंड CID ने JPSC 14वीं पीटी परीक्षा में कथित धांधली के मामले में TDPL एजेंसी के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. जांच में आरोप है कि परीक्षा से जुड़े पद का दुरुपयोग कर वह खुद परीक्षा में शामिल हुआ और पीटी पास कर गया. मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

आईएमडी ने 6 अगस्त को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, जबकि दिल्ली में दिनभर बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना रहने का अनुमान है.

6 अगस्त 2026 को बुध के कर्क राशि में प्रवेश से सूर्य और गुरु के साथ त्रिग्रही योग बना है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों को करियर और धन लाभ के संकेत मिलेंगे, जबकि तुला और मकर समेत कुछ जातकों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है.

6 अगस्त 2026 को सावन गुरुवार पर भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष संयोग बना है. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और पूजा का शुभ समय.