Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


10 अगस्त 2026 को सावन सोमवार के साथ सोम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल. आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:57 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल सुबह 7:41 से 9:18 बजे तक है.

10 अगस्त 2026, सावन के दूसरे सोमवार को मेष, वृषभ, सिंह और धनु समेत कई राशियों के लिए दिन शुभ रहने के संकेत हैं. कुछ जातकों को धन लाभ, नौकरी में तरक्की और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है.

मुजफ्फरनगर से गुजर रहे शिवभक्त सुनील आंखों पर पट्टी बांधकर हरिद्वार से बागपत तक करीब 180 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. उनके साथ एक गाय भी यात्रा में शामिल है. सुनील ने गौ हत्या पर रोक और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की है.

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ सरकार की वार्ता बेनतीजा रही. मांगों पर फैसला नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर एक निजी बस खाई में गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया.

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में तैनात पुलिसकर्मियों और CID पर निगरानी व समर्थकों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो में दीपके PSI से तीखी बहस करते फोन पर शिकायत करते नजर आ रहे हैं.

अमृतसर पुलिस कमिश्नर IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अचानक तबादले पर पंजाब की सियासत गरमा गई है. BJP ने दावा किया कि ISI से जुड़े कथित मॉड्यूल और जंतर-मंतर प्रदर्शन की जांच के बाद अधिकारी को हटाया गया, जबकि सरकार ने इसे प्रशासनिक फेरबदल बताया है.

अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान वाला प्रतिबंध बिल पास किया है. भारत और चीन पर इसके संभावित असर को लेकर आर्थिक और कूटनीतिक चिंता बढ़ी है, हालांकि बिल अभी कानून नहीं बना है.

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है, वहीं IMD ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं, वज्रपात और भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है.

8 अगस्त 2026 को सावन शनिवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और ध्रुव योग का शुभ संयोग बन रहा है. शनिदेव की पूजा के लिए आज का दिन खास है, लेकिन राहुकाल और यमगंड के समय शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.