Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किंग कोबरा लड़खड़ाता और बार-बार गिरता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग इसे नशे से जोड़ रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक सांप का ऐसा व्यवहार चोट, डिहाइड्रेशन या न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है.

सिंगरौली के जयंत इलाके में बदमाशों ने देर रात ATM मशीन तोड़कर कैश लूटने की कोशिश की, लेकिन कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए. ATM पर सुरक्षा गार्ड और CCTV नहीं होने के साथ पुलिस चौकी में स्थायी प्रभारी की तैनाती न होने से व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अमित शाह ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और ISRO वैज्ञानिकों के योगदान को याद किया.उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों, युवाओं और निवेशकों से अंतरिक्ष क्षेत्र में नए प्रयोग और तकनीक विकसित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में ISRO और स्पेस सेक्टर की भूमिका बेहद अहम होगी.

रूस मध्य एशिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते हिंद महासागर तक पहुंच बनाने वाले रेल कॉरिडोर की योजना पर काम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट से भारत के चाबहार पोर्ट और मध्य एशिया तक पहुंच की रणनीति पर संभावित असर को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से टोक्यो समेत पूर्वी इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसमें 23 लोग घायल हुए. भूकंप के बाद बिजली गुल होने, पाइपलाइन फटने और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा, हालांकि सुनामी का खतरा नहीं था.

दिल्ली-NCR और नोएडा में रविवार सुबह तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया. IMD ने यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है. उत्तर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट, जबकि बहराइच और श्रावस्ती में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

23 अगस्त 2026 को सावन पुत्रदा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और धनु समेत कई राशियों को धन, करियर और कारोबार में लाभ के संकेत हैं.

23 अगस्त 2026 को सावन पुत्रदा एकादशी पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है. भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के साथ राहुकाल, यमगंड और भद्रा के समय शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.

बिहार के नवादा में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 18 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार के परिजनों से कथित तौर पर 40 हजार रुपये लिए गए. परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद कथित झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज से हाथ खींच लिया, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई.