Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतकर कुल पदकों की संख्या 17 कर ली. इसके बावजूद गोल्ड मेडल कम होने की वजह से भारत मेडल टैली में 8वें से 10वें स्थान पर खिसक गया.

शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया. पीएम ने इस अवसर पर एक प्रेरक संस्कृत सुभाषित साझा कर वीरता और मातृभूमि के सम्मान का संदेश दिया.

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहित्य को समाज की संवेदनाओं और आदर्श लेखन का सर्वोत्तम स्रोत बताया. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं आज भी सामाजिक न्याय, मानवीय मूल्यों और यथार्थ को समझने की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं.

अमर शहीद सरदार उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया. शाह ने कहा कि उधम सिंह का बलिदान और जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध भारत के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है.

महाराष्ट्र के भिवंडी में जर्जर चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से 3 मजदूरों की मौत हो गई. NDRF, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

31 जुलाई को आईएमडी ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बारिश के आसार हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है.

31 जुलाई 2026, शुक्रवार को चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर से ग्रहण दोष का निर्माण हो रहा है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जबकि कई राशियों को धन और करियर में लाभ के संकेत हैं.

31 जुलाई 2026 से चोर पंचक की शुरुआत हो गई है, जिसे ज्योतिष में धन और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील समय माना जाता है. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, आज का महाउपाय और किन कार्यों से अगले 5 दिनों तक बचने की सलाह दी जाती है.

PoK में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के विरोध में बर्मिंघम और जम्मू में प्रदर्शन हुए. बर्मिंघम में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हुआ, जबकि जम्मू में प्रदर्शनकारियों ने असीम मुनीर का पुतला जलाया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कई प्रमुख मेडल दिलाने वाले खेल शामिल नहीं हैं, जिससे मेडल टैली में टीम इंडिया पिछड़ती दिख रही है. अब वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा स्पोर्ट्स पर भारत की टॉप-5 में वापसी की सबसे बड़ी उम्मीद टिकी है.