Rohit Agrawal
भारत एक्सप्रेस
विनायक चतुर्थी पर पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त! शाम को लगेगा राहुकाल, जान लें आज का पूरा पंचांग
16 अगस्त 2026 को सावन शुक्ल चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का पावन संयोग है. गणेश पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त समेत कई शुभ समय रहेंगे. राहुकाल शाम 5:22 से 7:01 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्रमा कन्या राशि में शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे.
‘मुल्क है तो हम हैं…!’ मदरसे में शान से फहराते हैं तिरंगा, मौलाना ने दिया दिल जीत लेने वाला पैगाम
मुजफ्फरनगर के महमूदिया मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति और भाईचारे का संदेश दिया. मदरसे के शिक्षक जाहिद हसन ने कहा कि देश की सुरक्षा और तरक्की हर नागरिक के लिए सबसे ऊपर होनी चाहिए.
‘जंगल से खत्म, दिमागों में अभी बाकी..!’ लाल किले से किस नक्सल की बात कर रहे थे पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से नक्सलवाद की बदलती चुनौती को लेकर देश को आगाह किया. उन्होंने कहा कि जंगलों में हिंसक नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन इसकी विचारधारा फैलाने वाले 'दिमागी नक्सल' अब भी सक्रिय हैं.
‘2047 तक भारत बनेगा सुपरपावर, पीएम मोदी का लाल किले से शंखनाद…!’ जानें क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘विकसित भारत 2047’ के लिए शक्ति की सप्तधारा का विजन सामने रखा. मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, ग्रीन इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर इसके सात प्रमुख स्तंभ हैं.
गांव-गांव खोजे जाएंगे 5 से 15 साल के धुरंधर, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; जानिए क्या है ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए देशभर में 5 से 15 साल के बच्चों की खेल प्रतिभा खोजने का बड़ा अभियान घोषित किया. गांवों और छोटे शहरों से चुने गए खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग, डाइट और विश्वस्तरीय कोचिंग देकर भविष्य के चैंपियन तैयार किए जाएंगे.
Independence Day 2026 Live: आत्मनिर्भर भारत से लेकर मेक इन इंडिया तक…पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बताया सरकार का विजन
भारत आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराकर लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया. इस बार समारोह की थीम ‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047’ है.
15 अगस्त को 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! गुरु-बुध की दुर्लभ युति, जानें आज का अपना भविष्यफल
15 अगस्त 2026 को कर्क राशि में गुरु-बुध की युति और कन्या राशि में चंद्र-शुक्र का संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. कर्क, कन्या समेत कुछ राशियों के लिए करियर और ज्ञान के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जबकि कुछ को गुस्से और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.
हरियाली तीज पर सुबह सिर्फ डेढ़ घंटे पूजा का मुहूर्त, फिर लगेगा राहुकाल! 15 अगस्त का पढ़ें पूरा पंचांग
15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस का खास संयोग है. तृतीया तिथि शाम 5:28 बजे तक रहेगी.सुबह 7:29 से 9:08 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा, जबकि 9:08 से 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा.
‘भगवा गमछे’ वाले अब्दुल ने छीना हिंदू छात्राओं का मोबाईल…जानिए वायरल वीडियो का क्या है पूरा सच?
ग्वालियर में दो बहनों द्वारा मोबाइल चोर को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हुआ. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुस्लिम नहीं, बल्कि मनप्रीत सिंह है और धार्मिक पहचान से जुड़ा वायरल दावा भ्रामक है.
‘5500 दावेदार, 3 राउंड के टेस्ट में 3 नाम शॉर्टलिस्ट..!’ राम मंदिर CEO इंटरव्यू के फाइनल राउंड में क्या हुआ?
अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 5,585 आवेदनों में से अंतिम 3 नामों का पैनल तैयार किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर की बैठक में तीनों नामों पर विचार के बाद नए CEO के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.







