Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गए हैं. 2023 में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सराहना करने वाला उनका ट्वीट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है...

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की. योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, ओम बिड़ला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई संदेश साझा किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए युवाओं को विद्या, कौशल, स्वास्थ्य और संतोष का महत्व समझाया. उन्होंने कहा कि यही चार गुण विकसित भारत के निर्माण और व्यक्तिगत सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर गहराने से होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. अमेरिका ने समुद्री नाकेबंदी और नए आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव बढ़ाया, जबकि दोनों पक्षों के दावों से क्षेत्रीय हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर सिस्टम अगले 48-60 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का कारण बन सकता है. यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में बाढ़ व भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में उमस बनी रह सकती है.

15 जुलाई 2026 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और देवी पूजा का विशेष उपाय. ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार गुप्त नवरात्रि में कई शुभ योग बन रहे हैं, जिन्हें साधना और पूजा के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है.

15 जुलाई 2026 से शुरू हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि और चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों को धन लाभ, करियर में सफलता और नए अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को खर्च, तनाव और फैसलों में सावधानी बरतनी होगी.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके में पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर सहायता और इलाज नहीं मिलने से युवक ने दम तोड़ दिया.

कासगंज के गंजडुंडवारा में BSNL द्वारा केबल बिछाने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे खुले छोड़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया है. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि जल्द थिएटर कमांड का अंतिम ब्लूप्रिंट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंप सकते हैं. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एकीकृत कर आधुनिक युद्ध के लिए संयुक्त कमांड संरचना तैयार की जाएगी.