Bharat Express DD Free Dish

‘इन्हें जन्म कौन दे रहा है और…’, CJP के Gen-Z प्रोटेस्ट की रील देख क्यों भड़क गईं कंगना रनौत?

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कथित ‘Gen-Z’ प्रदर्शन से जुड़े वायरल वीडियो और भाषा शैली पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया. इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाए और इसे भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया.

Kangana Ranaut on Gen Z Protest: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक और कड़क बयानों के कारण जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधारों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे ‘Gen-Z’ छात्रों के वायरल वीडियो देखने के बाद कंगना रनौत ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नाम से चले इस युवा प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर फैली रील्स और अभद्र भाषा वाले कंटेंट से आहत होकर बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया से ब्रेक यानी ‘डिजिटल डिटॉक्स’ लेने का बड़ा फैसला कर लिया है.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में निकाला भड़ास(Kangana Ranaut on Gen Z Protest)

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी स्टोरी साझा करते हुए प्रदर्शनकारी युवाओं की परवरिश और भाषा शैली पर सीधे तीखे सवाल उठाए. कंगना ने लिखा कि मैंने कभी एक ही जगह पर इतनी भद्दी चीजें नहीं देखीं. Gen-Z प्रोटेस्ट से जुड़ी रील्स बिल्कुल भी देखने लायक नहीं हैं.

आगे उन्होने यह भी लिखा कि प्रदर्शनकारियों के बोलने का तरीका और भाषा इतनी कच्ची व खराब है कि हर फ्रेम को देखकर असहज महसूस होता है. समझ नहीं आता कि इन युवाओं को जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है?

ये भी पढ़ें- बिहार बंद में उपद्रव पर बड़ा एक्शन! 694 हिरासत में, 355 भेजे गए जेल; पथराव में BDO ने गंवाई आंख की रोशनी

‘कॉकरोच कहकर फैला रहे गंदगी’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने भारतीय संस्कृति और शालीनता का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि हमारा भारत विभिन्नताओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भरा एक खूबसूरत देश है, जहां लोग शानदार अंदाज में रहते हैं. लेकिन आज का यह युवा खुद को ‘कॉकरोच’ कह रहा है और वैसा ही घटिया व्यवहार भी कर रहा है.

कंगना के मुताबिक, ये युवा (Kangana Ranaut on Gen Z Protest) दुनिया को अपनी गंदगी और भद्देपन से भरने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो देखकर उनका मन बहुत आहत हुआ है और अब उन्हें मानसिक शांति के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read