Sahil Singh
पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.
भारत एक्सप्रेस
‘शिवकुमार हमें स्वीकार’, कर्नाटक के ‘किंग’ पर मुहर! सिद्धारमैया गुट ने डाले हथियार, 1 दिसंबर को फैसला !
कर्नाटक में कांग्रेस (Karnataka Congress) सरकार के भीतर सीएम पद को लेकर तनाव चरम पर है. सिद्धारमैया ( CM Siddaramaiah) सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद अब डीके शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar)दावा मजबूत कर रहे हैं. हाईकमान 1 दिसंबर से पहले बड़ा फैसला ले सकता है. मामला ढाई-ढाई साल फॉर्मूले से जुड़ा है.
मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 को 9,857 करोड़ रुपए के खर्च के साथ दी मंजूरी
मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज 2 के तहत लाइन 4 और 4ए को 9,857 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है. 31.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे और यह IT हब, कमर्शियल एरिया व रेजिडेंशियल जोन को जोड़ेगा. इससे पुणे में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा.
मोदी कैबिनेट ने रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 7,280 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी
मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इसका लक्ष्य भारत में प्रति वर्ष 6,000 मीट्रिक टन REPM उत्पादन क्षमता विकसित करना है/ इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता घटेगी.
“सहाफत के सहरा में ‘कदम्ब’ का वृक्ष भारत एक्सप्रेस..”, उर्दू कॉन्क्लेव पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया, CMD उपेद्र राय को सराहा
Bharat Express Urdu Conclave: दिल्ली में भारत एक्सप्रेस उर्दू (Bharat Express Urdu Conclave) के 'बज्म-ए-सहाफत' (Bazm-e-Sahafat) कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने शिरकत की. आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने इस पहल की सराहना की. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय (Upendra Rai) ने कहा कि यह आयोजन उर्दू पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है.
भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में इस शहर में होगा आयोजन
Commonwealth Games 2030: भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (India Commonwealth Games 2030) की मेजबानी मिल गई है और अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर आयोजन स्थल चुना गया है. भारत आखिरी बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी कर चुका है.
‘भांग वाली मैगी’ हुई वायरल…कीमत सुन होश उड़ जाएंगे…सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
सोशल मीडिया (Social Media) पर व्लॉगर भावना यादव का ‘भांग वाली मैगी’ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नीली साड़ी में दिखाई दे रही भावना मैगी की एक प्लेट की कीमत..जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन इस अनोखी रेसिपी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है.
भारत एक्सप्रेस का ‘बज्म-ए-सहाफत’ कॉन्क्लेव: IAS रश्मि सिंह ने कहा – नए भारत की पहचान, भाषा और संस्कृति से बनती है
Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) के बैनर तले दिल्ली के उर्दू अकादमी में आयोजित 'बज्म-ए-सहाफत' (Bazm-e-Sahafat) कार्यक्रम में उर्दू भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर दिया गया. इस कॉन्क्लेव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( Delhi CM Rekha Gupta) और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (CMD Upedra Rai) शामिल हुए. कार्यक्रम की अतिथि IAS डॉ. रश्मि सिंह (Rashmi Singh) ने कहा कि नए भारत की पहचान केवल विकास नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और साहित्य से बनती है.
बंगाल में ‘बाबरी बनी तो अयोध्या जैसा हाल करेंगे…कब्र ही उत्तर होगा’… मस्जिद पर बड़ा बवाल
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) शिलान्यास के पोस्टर पर सियासी बवाल मचा है. TMC विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के बयान पर बीजेपी (BJP) और हिंदू महासभा भड़क गई है.
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी (Guru Teg Bahadur) के 350वें शहादत दिवस समारोह में भाग लिया और स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी किया. अपने संबोधन में उन्होंने मुगल काल में कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचारों, गुरु साहिब के त्याग, वीर साहिबजादों के बलिदान और गुरुओं की परंपरा को आधुनिक भारत से जोड़ने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया.
ICC T20 World CUP Schedule 2026: 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान! जानें पूरा टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
ICC टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल (ICC T20 World CUP Schedule 2026) जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मैच से होगी, जबकि भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan 2026) का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.





