Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन 5 राज्यों के चुनाव नवंबर 2023 में होंगे। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में 1 चरण में मतदान होगा।

छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराने के प्रियंका गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है. सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया. 70 वर्षों में पिछड़ा वर्ग कमीशन भी आया तो मुरारजी देसाई के समय में आया और कांग्रेस ने विरोध किया.

मध्यप्रदेश में कभी भी चुनावी आचार संहिता लग सकती है। इसके बाद न तो कोई शिलान्यास, भूमिपूजन किया जा सकेगा, न ही उद्घाटन या लोकार्पण। ऐसे में प्रदेश में कई प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन-लोकार्पण की बाढ़ सी आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज किसी न किसी प्रोजेक्ट का भूमिपूजन, उद्घाटन या लोकार्पण कर रहे हैं।

कथित शराब घोटाले के संबंध में दर्ज एफ़आईआर में सीबीआई ने दिनेश अरोड़ा को अभियुक्त बनाया था. उनकी पहचान 'राधा इंडस्ट्रीज' के निदेशक की बताई गई है. एफ़आईआर में दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया का 'करीबी सहयोगी' बताया गया है. फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं.

दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2000 रुपए के नकली नोट सर्कुलेट होने की जानकारी मिल रही थी. इनपुट मिलने पर दिल्ली पुलिस ने इस गैंग के बारे में सटीक जानकारी जुटानी शुरू की और फिर पता चला कि यह मॉड्यूल उत्तर प्रदेश के कैराना से काम कर रहा है.

भारत सरकार, लाख कोशिशों के बावजूद यूनाइटेड किंगडम में पनाह लिए भारतीय मूल के भगोड़ों को वापस लाने में असफल रही है। ब्रिटेन में पनाह लिए भारत के भगोड़ों में विजय माल्या, ललित मोदी, रवि शंकरण, संजय भंडारी और नीरव मोदी के नाम शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के युवा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा हर समय चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की है. शादी के कुछ ही दिन बाद उनके सामने एक मुश्किल खड़ी हो गई है. राघव चड्ढा को अपना सरकारी आवास खाली करना होगा.

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन के अस्तित्व में आने के तुरंत बाद से ही इसमें आम आदमी पार्टी की मौजूदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब स्टेट यूनिट्स इसके खिलाफ खुलकर उतर आई थीं तो सीट बंटवारा कैसे होगा?

बिहार में जातीय सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार सरकार की बिहार जाति जनगणना और "जितनी आबादी उतना हक" की कहानी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि भारत के गरीब लोग आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा थे.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं, ऐसे में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस भी बढ़त हासिल करने के लिए कोशिश कर रही है है।