Bharat Express DD Free Dish

Md Shadan Ayaz




भारत एक्सप्रेस


श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, "अधिकतम कार्य घंटों को बढ़ाकर 70 या 90 घंटे प्रति सप्ताह करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है."

बरेली में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की सेक्स दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल उसे यौन संबंध के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था.

भारत और इंगलैंड के बीच जारी सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहर ढा दिया. अभिषेक शर्मा (Abhsishek Sharma) ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शानदार पारी खेलते हुए मात्र 54 गेंदों में 135 रन बनाया.

गुजरात के साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एक बार फिर से मौन व्रत रख लिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह जेल प्रशासन और अधिकारियों से इशारों में बात कर रहा है.

शनिवार 1 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू ने विश्व पुस्तक मेले (World Book Fair 2025) का उद्घाटन किया. यह बुक फेयर 1 फरवरी से 9 परवरी तक चलेगा.

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman की घोषणा के अनुसार, 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं है और 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन है तो वेतनभोगियों को 12.75 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

बजट सत्र से पहले सुबह से कयास लगाई जा रही थी कि टैक्स छूट की सीमा 10 लाख तक की जा सकती है पर सरकार ने सबको चौंकाते हुए यह सीमा 12 लाख तक कर दी है.

वित्त मंत्री ने घोषणा के दौरान कई चीजें सस्ती होने की बात कही है. इनमें लेदर के जैकेट, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दवाएं शामिल हैं. सस्ती होने वाली चीजों में LED TV, कैंसर की दवाएं, 36 दवाओं पर से कस्टम ड्युटी हटेंगी, मेडिकल उपकरण, भारत में बने कपड़े, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल बैट्री, चमड़े का सामान सस्ते होने की घोषणा की गई है.

आज सुबह करीब 9 बजे अपने आवास से निकलने के बाद वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली और उन्हें बजट की कॉपी सौंपी.  इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  केंद्रीय बजट पेश किया.

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुबह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची. मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं. वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी. राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई.