Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Budget 2025: मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले….. टैक्स में मिली भारी छूट…. जनता में छप्पर फाड़ खुशी

बजट सत्र से पहले सुबह से कयास लगाई जा रही थी कि टैक्स छूट की सीमा 10 लाख तक की जा सकती है पर सरकार ने सबको चौंकाते हुए यह सीमा 12 लाख तक कर दी है.

Budget 2025: संसद में केंद्रीय बजट की घोषणा जारी है. मगर वित्त मंत्री ने इसी बीच ऐसी घोषणा की है सारा देश बल्ले-बल्ले कर रहा है. घोषणा मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत की खबर है. सरकार ने अब इनकम टैक्स (New Tax Slab) की निम्नतम सीमा को बढ़ा कर 12 लाख कर दी गई है. अब 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. सुबह से कयास लगाई जा रही थी कि टैक्स छूट की सीमा 10 लाख तक की जा सकती है पर सरकार ने सबको चौंकाते हुए यह सीमा 12 लाख तक कर दी है.

नई टैक्स स्लैब इस प्रकार है

12 से 16 लाख में 15% टैक्स
16 से 20 लाख में 20% टैक्स
20 से 24 लाख में 25% टैक्स
24 लाख से अधिक की आय पर 30% टैक्स

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital