Bharat Express DD Free Dish

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का मूल्य 200 रुपये घटाने का केंद्र का फैसला विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का प्रभाव है.

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियों को खत्म करने का ऐलान किया है. इन छुट्टियों के खत्म होने से अब 23 की जगह सिर्फ 11 स्कूली छुट्टियां बची हैं. सरकार की तरफ से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है.

चीन की तरफ से जारी किए गए नए नक्शे में भारत के कई इलाकों को अपना बताया है. जिसको लेकर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल के पद को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद बेकार होता है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. इमरान खान की तीन साल की सजा वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सजा पर रोक लगा दी है.

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहे हैं.

मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की होने वाली बैठक से दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला है.

बिहार में नीतीश सरकार की तरफ से कराए गए जातीय सर्वे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार ने अब फिर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. जिसमें उसने पैरा-5 को हटा दिया है और कहा है कि पैरा-5 गलती से शामिल हो गया था.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस साल के आखिर में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं.