Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G-20 Summit: जमीन से आसमान तक रहेगी दिल्ली पुलिस की नजर, जी-20 समिट को लेकर अभेद होगी राजधानी

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

G-20 समिट

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स, पैरा कमांडो को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा खुफिया एजेंसियां पहले ही अलर्ट मोड में हैं. दिल्ली पुलिस सुरक्षा के मद्देजनर तैयारियों को चाक-चौबंद करने के साथ ही अंतिम रूप देने में जुटी हुई है.

इनपर रहेगा प्रतिबंध…

दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने शहर में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, रिमोट से चलाए जाने वाले विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे साइज के विमान और क्वाडकॉप्टर्स जैसी उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें- LPG Price Cut: ‘INDIA गठबंधन की दो बैठकें हुईं और LPG के दाम कम हो गए’, ममता-तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

सीपी संजय अरोड़ा ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि जानकारी मिली है कि भारत के कुछ दुश्मन और आपराधिक, अराजक तत्व या आतंकवादी पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स जैसी चीजों का इस्तेमाल करके सुरक्षा को खतरा पहुंचा सकते हैं. ऐसे में इन चीजों के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

स्कूल, बाजार बंद… दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

आदेश में कहा गया है कि जी-20 समिट के दौरान एनसीआर में ऐसे उपकरणों को उड़ाने पर बैन लगा दिया गया. जिससे किसी भी तरह का खतरा हो सकता है. अगर कोई भी इन उपकरणों को उड़ाते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ये आदेश 29 अगस्त से लेकर 12 सितंबर तक लागू रहेगा. बता दें कि दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. समिट को देखते हुए सरकार ने 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक सभी सरकारी और निजी कंपनियों के दफ्तर और स्कूल के अलावा अन्य संस्थानों को बंद करने का आदेश भी जारी किया है. इसके साथ ही बाजार भी बंद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital