Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई है. भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधते हुए नशे के बढ़ते कारोबार, गैंगस्टर गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की तारीफ की. उन्होंने इस संबोधन को 'अत्यंत प्रेरणादायी' बताया. पीएम मोदी ने कहा कि उनका भाषण राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण और 'पंच परिवर्तन' पहलों पर केंद्रित था.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना से समाज के उत्थान के लिए किया कार्य है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में वे उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में ड्रग तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान गंवा दी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है. यह समझौता भारतीय एमएसएमई, किसानों और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को न्यूजीलैंड के बाजार में व्यापक पहुंच प्रदान करेगा.

पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दशहरा और रामनवमी की बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई हैं. इसके साथ ही पीएम ने सुभाषित में भगवान श्रीराम की स्तुति भी की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना अग्रवाल और सिल्वर जीतने वाली अवनि लेखरा को बधाई दी है. मोना और अवनि ने अपने पदकों से भारत का खाता खोला है.

इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान दीवार पर लगा भारी क्रूस अचानक उनके सिर पर गिर पड़ा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से मां सिद्धिदात्री को नमन किया गया.