Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में नए गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करने के साथ वह भारतीय वायुसेना के एयर शो-2026 में शामिल होंगे.

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत मेहर उर्फ मन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, नैतिक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते सुपारी देकर कराई गई थी, जिसमें उसके छोटे भाई अर्थ मेहर की भूमिका सामने आई है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की.

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के संपादकीय बोर्ड का समर्थन मिल गया है. राज्य में शनिवार से 'अर्ली वोटिंग' शुरू हो रही है.

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की थीम 'भारत के पारंपरिक खेलों का जश्न' थी. इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस, पारंपरिक भारतीय खेलों के महत्व और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था.

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना मुनाफा 142% बढ़ाकर ₹7,019 करोड़ कर लिया.

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो में 374 नगरीय निकायों में 1,134 करोड़ रुपये की खरीदी के दौरान कथित अनियमितताओं का खुलासा हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के सुरक्षित ठिकानों और उसके ढांचे को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में लगातार काम करने का आह्वान किया.

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन होगा। समारोह में पवन सिंह, मनोज तिवारी, निरहुआ और शिल्पी राज समेत भोजपुरी जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और संगठन निर्माण में शाह के योगदान की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की कामना की.