Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा 129 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. महायुति गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि विपक्षी एमवीए गठबंधन 50 के आंकड़े पर ही सिमट गया.

पीएम मोदी ने असम में उर्वरक संयंत्र का भूमि पूजन किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं, इसलिए वह वोटर लिस्ट का विरोध कर रही है.

हरियाणा को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तैयार है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह पंचकूला में 'विजन डॉक्यूमेंट-2047' लॉन्च करेंगे.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 65 एकड़ क्षेत्र में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का निर्माण किया गया है, जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं.

1982 की सुपरहिट फिल्म 'नदिया के पार' एक बार फिर पटना के बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. युवाओं को बिहार की कला-संस्कृति से जोड़ने के लिए यह खास स्क्रीनिंग रखी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नामरूप में फर्टिलाइजर यूनिट का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस पर असम और नॉर्थ-ईस्ट के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया.

US News: अमेरिका के कुख्‍यात एपस्टीन स्कैंडल में 68 नई तस्वीरें जारी हुईं. बिल गेट्स, नोम चॉम्स्की, सर्गेई ब्रिन समेत कई हस्तियां तस्‍वीरों में दिखीं. आज DOJ से सभी फाइलें रिलीज होने की डेडलाइन है, जिससे बड़ा खुलासा संभव है.

Zubeen Garg Murder case: मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी. पुलिस ने 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 5 आरोपी और 394 गवाह हैं. सिंगापुर में हुई साजिश का खुलासा हुआ.

बांग्लादेश में कट्टरपंथी नेता हादी की मौत के बाद हालात बेकाबू हैं. ढाका में एक हिंदू युवक को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई और भारतीय दूतावास पर हमले की कोशिश हुई.

पंजाब के नवांशहर में कारोबारी रवि सोबती की हत्या के आरोप में उनकी नौकरानी सोनम और उसके जीजा समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए है.