Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


गोरखपुर में खाद्य विभाग ने 750 बोरी जहरीला भुना चना जब्त किया है. इसे पीला दिखाने के लिए कपड़ा रंगने वाली घातक 'सिंथेटिक एलो डाई' का इस्तेमाल किया गया था.

चांदी ने आज इतिहास रच दिया है. आज (17 दिसंबर 2025) चांदी की कीमत पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल मार्केट में हलचल इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 1352 पदों के लिए आवेदन किया गया हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में कुल 1352 पद हैं जिसमें अनारक्षित के लिए 545 पद, EWS …

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब यात्रियों को अपनी वेटिंग और आरएसी (RAC) टिकटों का स्टेटस ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की. दोनों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने पर जोर दिया.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दरभंगा सदर से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर का दावा साबित करने वाले ऐतिहासिक सबूत और दस्तावेज वापस मांगेगा. ASI खुदाई के अवशेष भी नए बनने वाले म्यूजियम में रखे जाएंगे. ये प्रमाण 2019 फैसले का आधार बने थे.

आयुष्मान कार्ड धारक अब सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज आसानी से करा सकते हैं. यह कार्ड गरीबों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा है.

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा कायम है. फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर 552.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

हरियाणा के यमुनानगर में लिव-इन पार्टनर बिलाल ने शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमिका उमा की निर्मम हत्या कर दी. बिलाल का निकाह 14 दिसंबर को होना था.