Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने वाले हैं. 28 नवंबर को गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में 77 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

हर साल 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष संविधान की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया ब्लास्ट के बाद भारत दौरे को रद्द करने की अफवाहों को खारिज कर दिया.

1962 के भारत-चीन युद्ध की वीरता की कहानी, खासकर रेजांग ला की लड़ाई, भारतीय सिनेमा में चेतन आनंद की फिल्म हकीकत (1964) के माध्यम से जीवंत हुई. फिल्म में धर्मेंद्र ने कैप्टन बहादुर सिंह और बलराज साहनी ने मेजर रंजीत सिंह का किरदार निभाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु साहिब का अटूट साहस, सेवा और बलिदान आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है.

सेलिना जेटली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वे इस समय जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं. उन्होंने लिखा कि जब मुश्किलें बढ़ीं तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बिना किसी माता-पिता या परिवार के सहारे ही इस लड़ाई से गुज़रना होगा.

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, जिन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया से अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीता, आज भी छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं और फिटनेस के मामले में प्रेरणा बनी हुई हैं. 56 वर्ष की उम्र में भी उनका ग्लो और फिटनेस बरकरार है.

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया हैं. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि इस बार की SIR प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और बीएलओ पर दबाव बढ़ गया है.

मुंबई में 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले की जांच तेज हो गई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर को एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए तलब किया गया.

अयोध्या में मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का औपचारिक ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ.