Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में ‘उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव’ में भाग लिया और एक स्मारक डाक टिकट जारी किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले 25 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयाँ हासिल की हैं.

बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और मनोज तिवारी ने छपरा से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव और महागठबंधन पर हमला किया.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात कही और कहा कि उनकी जान को खतरा है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पूर्वोत्तर यात्रा के अनुभव साझा किए, जहां उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि का वर्णन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस लेख को साझा करते हुए इसकी सराहना की.

भारत का रियल एस्टेट सेक्टर एक ऐतिहासिक दौर में प्रवेश कर रहा है. सरकारी सुधार, शहरीकरण, तकनीकी नवाचार और इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार इस वृद्धि को गति दे रहा हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव के आरक्षण पर दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला करने वाले परिवार के लोग आरक्षण पर बोलते हुए उचित नहीं लगते.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गांधी परिवार का इतिहास वोट चोरों से भरा है. इसके अलावा, उन्होंने प्रियंका गांधी के नृत्य और कांग्रेस पर मुसलमानों की पार्टी होने के आरोप पर भी टिप्पणी की.

उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है.

भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में हमेशा से युवा वर्ग शीर्ष पर रहा है. रवि किशन ने गोरखपुर और बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब राज्य में चौतरफा तरक्की हो रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा संविदाकर्मियों को स्थाई करने की घोषणा पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तीखा हमला बोला है.

Latest