Bharat Express DD Free Dish

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गाय के गोबर से मीथेन गैस बनाने की योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. इस हरित पहल से न केवल वाहनों के लिए ईंधन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण रोजगार और पर्यावरण संरक्षण भी मजबूत होगा.

उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्र में अनियंत्रित निर्माण और जंगल कटाई ने पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ कर बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ा दिया है. विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अगर यह रफ्तार न रुकी तो पहाड़ों में भारी तबाही हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया. स्थानीय लोगों ने पीएम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा.

पीएम मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्रों से उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की. बच्चों को पीएम मोदी से मिलने का अनुभव प्रेरणादायक रहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया. बेंगलुरुवासियों में पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साह है, जो शहर की कनेक्टिविटी और विकास में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फर्जी वोटर कार्ड मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. पटना जिला प्रशासन ने उन्हें फर्जी दस्तावेज जमा करने का नोटिस दिया है और चेतावनी दी है कि यह गंभीर कानूनी अपराध है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की और भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया.

साउथ कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में भीषण गर्मी के बीच ‘कैन्यन फायर’ तेजी से फैल रही है. छह घंटे में 15 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र जल चुका है और हजारों लोगों को निकासी के आदेश और चेतावनियां जारी की गई हैं.

अर्जुन रामपाल ने फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म 'मोक्ष' के सेट की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं और अपने मेंटर अशोक मेहता को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत और अब तक के सफर को याद करते हुए फैंस का आभार जताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना ने गुजरात में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नई क्रांति ला दी है. राज्य में अब तक 5.96 लाख महिलाएं सालाना एक लाख से अधिक कमाई कर रही हैं. इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और मार्केट कनेक्टिविटी के ज़रिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.