Shreyansh Choubey
भारत एक्सप्रेस
असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव
असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में योगदान को मान्यता देते हुए 75 प्रस्ताव पारित किए. इन प्रस्तावों में बुनियादी ढांचे, संपर्क, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सुरक्षा में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला गया.
‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोन चर्चा का विषय बन गया है.
‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. लेख में सेवा और संकल्प की भावना के साथ दिल्ली के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है.
पीएम मोदी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के युवाओं से की मुलाकात, किया उत्साहवर्धन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में आयोजित 'विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026' में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के युवाओं से नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की, जहां प्रधानमंत्री ने उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन किया.
मणिपुर में शांति बहाली पर केंद्र सख्त; गृह मंत्री अमित शाह इसी महीने करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री से हुई अहम बैठक
गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य में शांति बहाली और विकास के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है.
पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मिले. पीएम मोदी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए भारत के साथ उनके रिश्ते को याद किया. वहीं अकी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से मिलकर काफी भावुक हो गईं.
जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों को शामिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर जोर दिया. इस विजन के तहत स्कूली पाठ्यक्रम में जल से संबंधित जानकारी शामिल की जाएगी और उच्च शिक्षण संस्थानों में जल प्रबंधन और गवर्नेंस के कोर्स चलाए जाएंगे.
पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है.
पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन अब निरंतरता में होंगे, क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह बेहद मुश्किल समय है.
अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेम्पल) में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पंजाब की शांति, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की.







