Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


बिहार की राजनीति में चर्चा तेज है कि सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री बनेंगे. इसी बीच उनके चुनावी हलफनामे से सामने आया है कि उनके और उनके परिवार के पास करोड़ो रुपये की संपत्ति है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया है.

आजमगढ़ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के कथित एनकाउंटर को लेकर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए सीएम योगी से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा दौरे के दौरान कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की उनकी यह पहली यात्रा होना उनके लिए गर्व की बात है.

देश में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को लेकर एक अहम तस्वीर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत जितने भी लोन दिए गए हैं, उनमें 60 प्रतिशत से ज्यादा लाभ महिलाओं ने लिया है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. बीरभूम की रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, हिंसा और घुसपैठ को लेकर तीखे आरोप लगाए है.

पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में हुए लगभग हर बड़े घोटाले में टीएमसी नेताओं का नाम जुड़ा है.

मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी यूनिट में चल रहा है.

संभल जिले में 20 मार्च से लापता बदाम सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन लगातार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है.

पश्चिम बंगाल के देबरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य में बेरोजगारी, कथित भ्रष्टाचार, घुसपैठ और सिंडिकेट राज को लेकर गंभीर आरोप लगाया.