Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘बस मेरा बेटा सुरक्षित मिल जाए…’, अमेरिका में लापता मर्चेंट नेवी ऑफिसर मनीष के पिता की भावुक गुहार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अमेरिका में मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी 13 दिनों से लापता हैं. मिर्जापुर के चौहानपट्टी गांव के रहने वाले मनीष शिप के जरिए अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन 7 मई के बाद से उनका और उनके साथियों का कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

रिपोर्ट – अंबुज


मिर्जापुर जिले के सदर तहसील क्षेत्र के चौहानपट्टी गांव में इन दिनों चिंता और बेचैनी का माहौल है. यहां रहने वाले मर्चेंट नेवी के सेकेंड ऑफिसर मनीष द्विवेदी पिछले 13 दिनों से लापता हैं. परिवार के मुताबिक, मनीष शिप के जरिए अमेरिका पहुंचे थे और आखिरी बार उनकी बातचीत 6 मई को फोन पर हुई थी. इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

परिजनों का कहना है कि 7 मई के बाद से मनीष और उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य लोगों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे चिंता और ज्यादा बढ़ गई है. कई दिनों से लगातार कोशिशों के बावजूद न तो मनीष से संपर्क हो पा रहा है और न ही उनकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है.

परिवार की बढ़ती चिंता और प्रशासन से गुहार

मनीष के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों ने बताया कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन से लेकर उच्च स्तर तक मदद की अपील की है. परिवार ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया है.

इतना ही नहीं, मामला विदेश मंत्रालय तक भी पहुंचाया जा चुका है. परिजन लगातार यह मांग कर रहे हैं कि मनीष की सुरक्षित तलाश के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं.

सांसद से लेकर विदेश मंत्रालय तक पहुंची बात

परिवार की चिंता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी विदेश मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. इसके बावजूद अब तक मनीष को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है, जिससे परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई है.

पिता और चाचा ने लगाई भावुक गुहार

मनीष के पिता संतोष द्विवेदी और उनके चाचा ने मीडिया के सामने भावुक होकर सरकार से मदद की अपील की है. उनका कहना है कि वे हर संभव दरवाजा खटखटा चुके हैं, लेकिन अभी तक बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है. परिवार की मांग है कि मनीष सुरक्षित मिल जाएं और उनकी सही स्थिति की जानकारी सामने आए.

ये भी पढ़ें- एक करोड़ खर्च कर हुई शादी फिर भी दहेज की बलि चढ़ी बेटी, बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital